फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   332 Students Selected for JEE and NEET Preparation

Jind News: जेईई और नीट की तैयारी के लिए 332 विद्यार्थियों का चयन

Sat, 02 May 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
332 Students Selected for JEE and NEET Preparation
02जेएनडी23:मिशन बुनियाद के लेवल-3 की परीक्षा काउंसलिंग में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
जींद। मिशन बुनियाद के लेवल-3 की परीक्षा में सफल रहे जिले के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में काउंसिलिंग हुई। इसमें 332 मेधावी विद्यार्थियों 181 लड़कियां और 151 लड़के रहे। विद्यार्थियों को जिले में चल रहे पांच विभिन्न बुनियाद केंद्रों पर सीटें आवंटित की गईं।
विज्ञापन

नौवीं कक्षा से ही जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कराई जाएगी। सरकार इन विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ ड्रेस, किताबें और यात्रा भत्ता भी प्रदान करेगी।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में जींद शहर के दो स्कूलों सहित जुलाना, सफीदों और नरवाना के पीएमश्री स्कूलों में बुनियाद केंद्र संचालित हैं। 17 अप्रैल को आयोजित लेवल-3 की परीक्षा में जिले के 462 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिनमें से 332 ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतिम सूची में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ रणधीर सिंह लोहान ने कहा कि मिशन बुनियाद लेवल-3 के चयनित 332 विद्यार्थियों की काउंसिलिंग हुई। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद विद्यार्थियों को केंद्र आवंटित किए गए। इस पहल का उद्देश्य नौवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निपुण बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed