{"_id":"68d6dbb85a6d7bf9aa0cd98c","slug":"33-kv-substations-to-be-built-at-16-locations-capacity-of-10-to-be-increased-jind-news-c-199-1-sroh1006-141594-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 16 जगह बनेंगे 33 केवी सब स्टेशन, 10 की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 16 जगह बनेंगे 33 केवी सब स्टेशन, 10 की बढ़ेगी क्षमता
Sat, 27 Sep 2025 07:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
26जेएनडी20-सेक्टर-7,8 में बना पावर हाउस, जिसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। संवाद
जींद। जिले में अब बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। इसको लेकर निगम ने योजना बनाई है। जिला के 16 जगह 33 केवी सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 10 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके बाद शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को पूरी वोल्टेज मुहैया होगी। 33 सब स्टेशन ओवरलोड चल रहे हैं जिसके कारण उपभोक्ताओं को पूरी वोल्टेज के साथ बिजली मुहैया नहीं हो पा रही है। यह सब स्टेशन वर्ष 2027 तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
बिजली निगम ने जिला के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्लान बनाया है। गर्मियों में उपभोक्ताओं को पूरी बिजली मिले। इसके लिए 10 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। थुआ में बिजली स्टेशन की क्षमता 10 से 20 एमवीए, मलिकपुर में भी 10 से 20, बूढ़ाखेड़ा गांव के सब स्टेशन पर 22 से 22.5 एमवीए, खरकगागर से 10 से 20 एमवीए, मुआना सब स्टेशन की 10 से 20 एमवीए, पोंकरीखेड़ी में 10 से 20 एमवीए, ढाठरथ में 10 से 20 एमवीए, खेड़ी सफा में 10 से 20 एमवीए, 132 केवीए ओल्ड नरवाना की 10 से 20 एमवीए, सेक्टर-7 सफीदों की 10 से 20, बड़ौद की 10 से 20 एमवीए बढ़ाईं जाएंगी।
गर्मी के दिनों में आती थी ज्यादा दिक्कतें
शहर में गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से तार, ट्रांसफार्मर, कंडक्टर जलने की निगम के पास शिकायतें आती रहती थी। वहीं फ्यूज उड़ना तो आम बात थी जिससे बिजली बाधित हो जाती थी। कई बार तो रात के समय ट्रांसफार्मर और कंडक्टर जलने की घटना हो जाती थी जिससे पूरी रात बिजली गुल रहती थी। अब उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज, फ्यूज उड़ने, तार जलने की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
इन जगहों पर बनेंगे 33 केवी सब स्टेशन
एरिया-क्षमता
सफीदों-25 एमवीए
बड़ौद-20 एमवीए
सेक्टर-7 सफीदों-20
132केवी न्यू जींद-25 एमवीए
अमरहेड़ी-10 एमवीए
132 केवी पुराना हाउस-20
गुरथली-10 एमवीए
खेड़ीसफा-20 एमवीए
गढ़ी-20 एमवीए
रेवर-10 एमवीए
ढाठरथ-10 एमवीए
एचएसआईडीसी नरवाना-25 एमवीए
-घोघड़ियां-20 एमवीए
-जीतगढ़-रूपगढ़-10 एमवीए
-लोन-12.5 एमवीए
खापड़-12.5 एमवीए
पोंकरीखेड़ी-10 एमवीए
सेक्टर-8,9 जींद-20 एमवीए
मेडिकल कॉलेज जींद-7.22 एमवीए
मुआना-20 एमवीए
खरकगागर-20 एमवीए
बुढ़ाखेड़ा-22.5 एमवीए
सिंघाना-28 एमवीए
होशियारपुरा-बुटानी-12.5 एमवीए
मलिकपुर-20 एमवीए
थुआ-20 एमवीए
-- -- -- -- -- -
जिला के 16 सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। कुछ सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर निगम ने योजना बनाई है। सब स्टेशनों के निर्माण के बाद उपभोक्ताओं को पूरी वोल्टेज के साथ बिजली मुहैया होगी।
-एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद।