फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   324 people got reports, 38 got infected

324 लोगों की मिली रिपोर्ट, 38 मिले संक्रमित

Fri, 04 Feb 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
324 people got reports, 38 got infected
जींद। जिले में बेशक कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई हो लेकिन संक्रमण की दर कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 324 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 38 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई जबकि 89 लोगों ने कोरोना को मात दी। जिले में इस समय 313 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए सैंपलों की संख्या नहीं बढ़ा पा रहा है। जितने भी सैंपल लिए जा रहे हैं, उनमें संक्रमण की दर अधिक मिल रही है। शुक्रवार को संक्रमण की दर 11.72 प्रतिशत रही है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि जिले के अब तक 24105 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 23249 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 543 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 313 एक्टिव केस हैं। हालांकि राहत भरी बात यह है कि जिले में एक्टिव केसों की संख्या कम हो रही है। अब तक स्वास्थ्य विभाग जिले के 436364 लोगों के सैंपल ले चुका है। शुक्रवार को भी 552 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed