फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   32 people filed complaints, 31 claim to be resolved

Jind News: 32 लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें, 31 के निस्तारण का दावा

Sun, 29 Jan 2023 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
32 people filed complaints, 31 claim to be resolved
उचाना। एनडीसी पोर्टल से संबंधित त्रुटियों को लेकर राजेंद्रा कालोनी स्थित नगर पालिका उचाना कार्यालय में शिविर लगाया गया है। इसमें 32 लाेगों की शिकायत दर्ज हुई। नप अधिकारियों ने इनमें से 31 का निस्तारण का करने का दावा किया है।
विज्ञापन

नपा सचिव विक्रमजीत ने बताया कि 27 जनवरी को शिविर में 32 आवदेन प्राप्त हुए थे। 31 आवेदन का निपटान कर दिया गया है। नपा कार्यालय में आए व दस्तावेज उचित पाए जाने पर बिना ऑनलाइन क्लेम / आपत्ति दर्ज करवाई संपत्ति कर दाता की संपति में त्रुटि, खामियां को सही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की संपत्ति आदि की आईडी में त्रुटि हैं उन्हें ठीक करवाने के लिए रजिस्ट्री, वसीयतनामा, इंतकाल, जमाबंदी एवं पटवारी की रिपोर्ट, प्रार्थना पत्र, आधार कार्ड एवं परिवार पहचान पत्र आदि शामिल को साथ लेकर आना होगा। किसी भी प्रकार की त्रुटियों को ठीक करने के लिए नगर पालिका उचाना द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। इस शिविर का हरियाणा सरकार द्वारा संपत्ति डाटा सुधार शिविर नाम रखा गया है। लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर तीन दिनों तक चलने वाले कैंप में पहुंच कर इसका फायदा उठाएं। जो भी प्रोपर्टी आईडी में त्रुटियां होगी वह जरूरी कागजात लाने पर साथ-साथ दूर कर दी जाएंगी। नपा एरिया में मुनादी भी करवाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग कैंप का फायदा उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed