{"_id":"61d88fd3249ac126230e4cd9","slug":"32-more-including-three-doctors-found-corona-infected-jind-news-rtk63513043","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चिकित्सकों समेत 32 और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चिकित्सकों समेत 32 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जींद। कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 1299 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें नागरिक अस्पताल के एसएमओ समेत नागरिक अस्पताल नरवाना के दंपती चिकित्सक भी संक्रमित पाए गए। इसके अलावा नरवाना में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सात महीने बाद जिले में एक साथ 32 लोग संक्रमित हुए हैं। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 72 पहुंच गई है।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें नागरिक अस्पताल के एसएमओ व नागरिक अस्पताल नरवाना के दंपत्ति चिकित्सक शामिल हैं। इसके अलावा नरवाना के एक ही परिवार के पति-पत्नी व उनका 20 वर्षीय बेटा, हरि नगर नरिवाना निवासी 31 वर्षीय महिला, मॉडल टाउन नरवाना निवासी 26 वर्षीय महिला, बडनपुर निवासी 24 वर्षीय युवक शामिल हैं। आरटीपीसीआर लैब की जांच में लगभग 20 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि एंटीजन से 12 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में करोनों मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
जनवरी महीने में ही आए हैं 77 मामले
जिले में 29 दिसंबर से कोरोना के मामले आने शुरू हुए थे। 29 दिसंबर को एक, 30 को पांच और 31 दिसंबर को दो केस आए। इसके अलावा एक जनवरी को दो, दो जनवरी को एक, तीन जनवरी को छह, चार जनवरी को पांच, पांच जनवरी को नौ, छह जनवरी को 22 और सात जनवरी को 32 केस सामने आए हैं। कुल मिलाकर 86 केस हैं। इनमें से 14 केस दूसरे जिलों के हैं, जो वहां पर शिफ्ट हो गए। जींद के केवल 72 केस बचे हैं, जिनमें से अभी तक एक भी व्यक्ति कोरोना से ठीक नहीं हुआ है।