{"_id":"5bedc1ddbdec2269407f04d6","slug":"31542308317-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाना में पौने 14 करोड़ से होंगे विकास कार्य : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना में पौने 14 करोड़ से होंगे विकास कार्य : कौशिक
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना में पौने 14 करोड़ से होंगे विकास कार्य : कौशिक
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। नपा कार्यालय जुलाना में नपा पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक पहुंचे और विकास कार्यों को तेजी से करवाने के लिए अधिकारियों से कहा। जुलाना में लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। सांसद ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के नाम पर धन की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि जुलाना में दो करोड़ 25 लाख की लागत से हाईटेक पार्क तैयार किया जाएगा। पार्क के लिए सांसद ने अधिकारियों को तीन माह का समय दिया। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि काम को तेजी से करवाया जाए। सांसद ने कहा कि ऑडिटोरियम पर साढ़े चार करोड़, देवरड़ रोड पर 31 लाख, पार्षदों के घरों के साइन बोर्ड आठ लाख 10 हजार, वार्ड 13 की गली पर साढ़े 14 लाख, शिव मंदिर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक गली आठ लाख, रेस्ट हाउस जोकि साढ़े चार करोड़ से बना है। जुलाना में एक करोड़ 78 लाख से स्टेडियम बनाया जाएगा। सांसद ने जुलाना में चल रहे विकास कार्यों को चेक किया और अधिकारियों को तेजी से काम करवाने के लिए कहा। इस अवसर पर निगरानी कमेटी प्रमुख सतीश सांगवान, मार्केट कमेटी चेयरमैन विष्णु शर्मा, सांसद युवा प्रतिनिधि अर्जुन पंडित, नपा चेयरमैन प्रतिनिधि जसबीर उर्फ बैंड, डॉ. राज सैनी, रामफल शर्मा, नपा सचिव प्रवीन परूथी, रोहित सांगवान, सुरेश दलाल सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने की सीसीटीवी कैमरों की मांग
नपा कार्यालय में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलाना में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। इस पर सांसद ने अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी चौकों पर सीसीटीवी कैमरे जल्द लगवाएं। सांसद जब जुलाना में बिजली, सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों के बारे में विचार-विमर्श कर रहे थे तो अधिकारियों ने कहा कि जुलाना और शादीपुर एक दूसरे से सटे हुए हैं। उन्हें पता ही नहीं चलता कि जुलाना नपा का क्षेत्र है या शादीपुर ग्राम पंचायत का है। सांसद ने कहा कि शादीपुर को भी जुलाना नपा से जोड़ने के लिए प्रस्ताव पारित करवाएं, ताकि शादीपुर गांव का भी विकास हो सके।