फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   इन्हांसमेंट के खिलाफ लामबंद हुए सेक्टर वासी

इन्हांसमेंट के खिलाफ लामबंद हुए सेक्टर वासी

Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
इन्हांसमेंट के खिलाफ लामबंद हुए सेक्टर वासी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
सरकार द्वारा सेक्टरों में रिहायशी मकानों और प्लाटों पर लगाई गई इन्हासमेंट के विरोध में आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार धरने और प्रदर्शन के बाद अब सेक्टर निवासियों ने मीटिंग कर बड़े आंदोलन की योजना बनाई।
बुधवार को प्रदेश के 15 जिलों की बैठक जींद में प्रदेश संयोजक यशबीर मलिक की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ इन्हासमेंट के विरोध में कड़ा फैसला लेकर सरकार को जगाने की बात कहते हुए हिसार में छह मई को प्रदेश स्तरीय सरकार जगाओ रैली करने का फैसला किया गया। सरकार को एक लाख पत्र इस समयावधि में इन्हासमेंट के विरोध में मांग की जाएगी। बैठक में मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार इन्हासमेंट के नाम पर बड़ा स्कैम कर ही है। इस स्कैम के द्वारा प्रदेश के लाखों लोगों से लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की राशि लूटने की योजना को सरकार ने अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय रहते लोगों पर लगाए गए इन्हासमेंट के इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेती है तो प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस रैली में सेक्टरों से महिला और बच्चे लाखों की तादात में पहुंचकर सरकार की इस लूट प्रणाली का विरोध कर सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी सरकार ने इस पर कोई फैसला लेकर इस इन्हासमेंट को बंद नहीं किया तो आगामी चुनावों में प्रदेश भर के सेक्टरों में रहने वाले लोग और उनके परिजन भाजपा सरकार के खिलाफ वोट डालकर इसका बदला लेंगे। इस मौके पर सेक्टर आठ के प्रधान नरेंद्र खर्ब, सेक्टर नौ के प्रधान रामनिवास ढिगाना सहित प्रदेश भर के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन चरणों में तैयार की रणनीति
इन्हासमेंट के मुद्दे पर सरकार से निपटने के लिए प्रदेश भर के सेक्टरवासियों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार की है। इस रणनीति में प्रथम चरण में सरकार जगाओ दूसरे चरण में सरकार भगाओ और तीसरे चरण में प्रदेश भर से लाखों की संख्या में सेक्टरवासी सीएम आवास के सामने बैठकर इस इन्हासमेंट के नाम पर हो रही लूट को बंद करवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीडोर-टू-डोर जाकर करेंगे प्रेरित
राज्य स्तरीय इस बैठक में फैसला लिया गया कि छह मई तक प्रदेश के सभी जिलों से सीएम के नाम एक लाख पत्र इन्हासमेंट के विरोध में लिखे जाएंगे और सरकार को इस फैसले को वापस लेने के लिए जगाया जाएगा, ताकि सेक्टरवासियों की जेब पर डाला जाने वाला यह डाका बंद हो जाए।


सरकार का कमाऊ पूत है हुडा

18जेएनडी11: इन्हासमेंट के विरोध में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में भाग लेते लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed