फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जिला भर में आग का तांडव

जिला भर में आग का तांडव

Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जिला भर में आग का तांडव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
बुधवार को जिलेभर में करीब 55 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा करीब 100 एकड़ फसल के फाने और तूड़ी भी आग की भेंट चढ़ गई। आग पर फायर ब्रिगेड और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

झील गांव में बडनपुर के पास लगते खेतों में तूड़ी बनवाने की मशीन से अचानक आग लग गई। इससे लगभग 55 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल गई। ग्रामीणों ने बताया कि अगर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच जाती तो नुकसान को रोका जा सकता था। फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग लगने के करीब ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची। जब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। अचानक आग लगी इस आग में झील गांव के रमेश, ईश्वर, गोपी, संतलाल, रामकुमार, सुजान, रामनिवास, रामेश्वर, महेंद्र, राजा, रामजीलाल, बीरबल, श्योचंद, रमेश व राम स्वरूप की गेहूं की गेहूं की फसल जली है। पीड़ित किसानों ने बताया कि आग लगने का कारण तो उन्हें पता नहीं है। आग से उनके परिवारों के सारे सपने जलकर राख हो गए हैं। झील गांव के खेतों में लगी इस आग सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. अरुण सिंह भी मौके पर पहुंचें और पीड़ित किसानों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनकी फसल का मुआवजा उन्हें देगी। ग्रामीणों ने एसएसपी के सामने दमकल विभाग की लापरवाही की भी पोल खोली। फायर बिग्रेड के कर्मचारी दिलबीर मोर ने बताया उनकी गाड़ी आग बुझाने के लिए घोघड़ियां गांव में गई हुई थी। वहां पर आग बुझाने का काम पूरा करके गाड़ियों में दोबारा पानी भरा गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। सदर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन


ढाई एकड़ गेहूं के फानों में लगी आग
जुलाना। बुधवार को दोपहर के समय शामलो कलां व देवरड़ के खेतों में आग लग गई। आग लगने से दोनों गांव में कुल ढाई एकड़ गेहूं के फाने जलकर राख हो गए। शामलो कलां गांव में किसान रामचंद्र अपने खेतों से फानों से तूड़ा बनवाने के लिए रीपर चलवा रहा था। रीपर की चिंगारी से खेत में पड़े फानों में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना फायर बिग्रेड जुलाना को दी गई। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समैन में दो एकड़ खड़ी गेहूं और 30 एकड़ के जले फाने
नरवाना। मेला मंडी के नजदीक खेतों में लगी आग से दो एकड़ खड़ी गेहूं की फसल और 30 एकड़ के फाने जल गए। आग लगने के कारणों के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। किसानों के अनुसार चोपड़ा पत्ती निवासी मलकीत के खेत से अचानक आग शुरू हुई। इसमें दो एकड़ खड़ी फसल और तूड़ी का एक कूप जल गया। इसके अलावा सतीश, कुलदीप, रामचंद्र, धूप सिंह का एक कूप, बलराज, जोरा, शिशु के खेतों में 30 एकड़ फाने जलकर राख हो गए। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

----------------------
कुचराना गांव में जले गेहूं व फाने
अलेवा।
कुचराना कलां तथा इसके साथ लगते विभिन्न गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गेहूं की खड़ी फसल तथा फानों में आग लग गई। आग लगने की सुचना पुलिस तथा फायर ब्रिगेड जींद को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड तथा लोगों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कुचराना कलां निवासी शिबू के दो एकड़, कालता निवासी दलबीर के एक एकड़ गेहूं, कालता निवासी रणधीर के पांच एकड़ के फाने, कालता निवासी धर्मबीर के तीन एकड़ की तूड़ी का कूप, सतबीर के तीन एकड़ के फाने, सूबे राम के तीन एकड़ के फाने, राजबीर के चार एकड़, घोघडिय़ा निवासी रामफल के चार एकड़, पवन के आठ एकड़ तथा कुचराना कलां के सुरेश, प्रकाश, हवा सिंह, पंजाब सिंह, टेकराम, दिवाना आदि लोगों के गेंहू तथा फाने जलकर राख हो गए। किसानों ने जली फसल का सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed