फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   3.10 lakh rupees were snatched by giving false promise of profit.

Jind News: मुनाफे का झांसा देकर हड़पे 3.10 लाख रुपये

Sat, 06 Dec 2025 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
3.10 lakh rupees were snatched by giving false promise of profit.
जींद। साइबर ठगों ने मुनाफा कमाने का झांसा देकर व्यक्ति से 3.10 लाख रुपये ठग लिए। बुढ़ाखेड़ा निवासी मनीष ने पुलिस एफआईआर में बताया कि तीन अक्तूबर को उनके टेलीग्राम पर मैसेज आया था कि टाटा कंपनी के प्रोडेक्ट की प्रमोशन करने पर कंपनी कमीशन देगी और उनकी एक प्रोमोटर आईडी 141418 बनाई और एक लिंक भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद मनीष ने तीन अक्तूबर को दस हजार रुपये उनके बताये खाता में ट्रांसफर कर दिए। 17,600 रुपये उसी दिन उनके बैंक खाता में आ गए थे। अगले दिन फिर उन्होंने अपने खाता से दस हजार व 13,894 रुपये ठग के बताए गए यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने उसके खाता में कुल 32,903 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को उन्होंने टास्क एक लाख रुपये से स्टार्ट किया और उनके झांसा में आकर मनीष ने अपने खाते से 50 हजार रुपये यूपीआई आईडी व 50 हजार रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने उसे 11 प्रोडक्ट के नाम पर और पैसे की डिमांड की जिस पर उसने अपने भाई मनजीत के खाता से 87,778 रुपये उनके द्वारा दी गई यूपीआई आईडी में ट्रांसफर करवा दिए। इसके बाद उन्होंने चार प्रोडक्ट के नाम पर फिर से 1,22,707 रुपये की डिमांड की। यह पैसे भी उसने डाल दिए। जब उन्होंने एक अन्य प्रोडक्ट के नाम पर दो लाख 40 हजार 481 रुपये की डिमांड की तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन लाख 10 हजार 485 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed