{"_id":"62deef4cf4277f24772bffdc","slug":"3090-children-will-give-national-talent-search-examination-at-nine-examination-centers-of-the-district-jind-news-rtk6532828170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर 3090 बच्चे देंगे राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर 3090 बच्चे देंगे राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा
विज्ञापन

--27 जुलाई को जिले में करवाया जाएगा परीक्षा के पहले चरण का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। बुनियाद कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को होगा। परीक्षा के लिए ब्लॉक स्तर पर नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 3092 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड या आधार कार्ड की प्रति अपने साथ लेकर आनी होगी। यदि किसी विद्यार्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हुआ तो रजिस्ट्रेशन के दौरान आया मैसेज भी मान्य होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल के अंदर पहुंचना होगा। यह परीक्षा का पहला चरण होगा। सभी चरण उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के लिए मुफ्त कोचिंग मिलेगी।
बुनियाद परीक्षा में भाग लेने के लिए राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के 8वीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। बुनियाद कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। अब जो विद्यार्थी 9वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, वह विद्यार्थी यह परीक्षा देंगे। परीक्षा में लेवल वन ब्लॉक लेवल क्लियर करने के बाद जिला स्तर पर लेवल टू में चयन होने के लिए परीक्षा देंगे। जब यह विद्यार्थी 10वीं में एंट्री करेंगे तो इनकी लेवल थ्री परीक्षा होगी। अगर विद्यार्थी लेवल टू परीक्षा क्लियर कर देता है तो प्रदेशभर से करीब 400 बच्चों का चयन आवासीय कोचिंग के लिए विकल्प फाउंडेशन करेगी। इसके बाद यह बच्चे अक्टूबर-नवंबर 2023 में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए लेवल वन परीक्षा देंगे। इसके बाद लेवल टू परीक्षा भी पास करनी होगी। इसके बाद ही स्कॉलरशिप मिलेगी। इसमें 11वीं व 12वीं के बच्चों को 1250 रुपये प्रतिमाह, स्नातक व स्नातकोत्तर में दो हजार और इससे आगे यूजीसी नॉमर्स के अनुसार स्कॉलरशिप मिलेगी।
बॉक्स
कोविड नियमों के तहत होगी परीक्षा
बुनियाद परीक्षा के नोडल अधिकारी रणधीर लोहान ने बताया कि हर कक्ष में 40 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। शिक्षा अधिकारी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों की जांच करते रहेंगे। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं।