फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   3,000 Candidates to Take NEET at Six Centers; Arrangements Tightened

Jind News: छह केंद्रों पर 3000 अभ्यर्थी देंगे नीट, चाक-चौबंद किए इंतजाम

Sat, 02 May 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
3,000 Candidates to Take NEET at Six Centers; Arrangements Tightened
02जेएनडी04: सीआरएसयू जहां पर दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संवाद
जींद। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 3000 अभ्यर्थी देंगे। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर यातायात तक हर पहलू पर विशेष रणनीति तैयार की है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक निरीक्षक के नेतृत्व में 21 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इनमें तीन महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह व्यवस्था परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर दोनों जगह सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा पांच प्रमुख लोकेशनों पर तीन उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों को निगरानी और समन्वय के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

कुल पांच स्थानों पर 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सीआरएसयू जींद-1, सीआरएसयू जींद-2, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में पांच पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में चार पुलिसकर्मी और दो असलाहधारी जवान शामिल हैं। साइबर टीम ऑनलाइन या तकनीकी माध्यमों से होने वाली किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करेगी।
प्रशासनिक नियंत्रण को मजबूत रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही सिविल ड्रेस में भी महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
15 नाके लगाए, 5-5 पुलिसकर्मियों की तैनाती
जिले भर में 15 नाके लगाए गए हैं। हर नाके पर 5-5 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया है और अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।
इन केंद्रों पर इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
डिफेंस कॉलोनी स्थित गर्ल्स मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 312 परीक्षार्थी, भारत सिनेमा के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 387 परीक्षार्थी, राजकीय कॉलेज में 600 परीक्षार्थी, पीआईजी महिला कॉलेज में 528 परीक्षार्थी तथा चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद ब्लॉक में 576 और सीवी रमन ब्लॉक में 528 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

वर्जन
इन व्यापक प्रबंधों का उद्देश्य परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराना है। पुलिस की आमजन से अपील की है कि वह प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और परीक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। परीक्षा को नकल रहित बनाया जाएगा।
-कुलदीप सिंह, एसपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed