फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   300 students in the district will appear for foundation level-3 examination on April 15.

Jind News: जिले में 300 विद्यार्थी देंगे 15 अप्रैल को बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा

Sun, 07 Apr 2024 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
300 students in the district will appear for foundation level-3 examination on April 15.
जींद। जिन विद्यार्थियों ने बुनियादी लेवल दो की परीक्षा पास की थी। वह विद्यार्थी अब 15 अप्रैल को बुनियाद लेवल तीन की परीक्षा देंगे। इसमें जिले भर से 300 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को लेकर नरवाना में स्थित एसडी पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है। इन विद्यार्थियों का चयन बुनियाद केंद्रों पर पढ़ाई के लिए इस परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में होगा। इसमें डीसी मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने बुनियाद कार्यक्रम के तहत लेवल वन और टू की परीक्षा ली थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का चयन बुनियाद केंद्रों के लिए किया जाएगा। जिले में पांच बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। जहां विद्यार्थी नौंवी और दसवीं की पढ़ाई करेंगे, साथ ही जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए तैयारी करेंगे। एक ओर जहां जेईई व नीट की तैयारी के लिए विद्यार्थी निजी संस्थानों में लाखों रुपये देते हैं। वहीं शिक्षा विभाग बुनियाद मिशन और सुपर 100 कार्यक्रम के माध्यम से राजकीय स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। बुनियाद कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जाता है। इसी तरह सुपर-100 में विद्यार्थी दो परीक्षाएं उत्तीर्ण कर जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण लेता है। साथ ही उसको कक्षा 11वीं और 12वीं में निशुल्क पढ़ाई करवाई जाती है।
विज्ञापन







बुनियाद कार्यक्रम के तहत लेवल वन व टू की परीक्षा पास करने वाले 300 विद्यार्थी अब लेवल तीन की परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 15 अप्रैल को करवाई जाएगी। जिलास्तरीय परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बुनियाद लेवल-3 परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। इसके बाद इन विद्यार्थियों का चयन बुनियाद केंद्रों पर पढ़ाई के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ







फोटो कैप्शन







06जेएनडी09: रणधीर सिंह लोहान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed