फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   30 percent of children could not complete vaccination due to corona epidemic

शहर के 125 बूथों पर एक लाख 20 हजार 205 लोग करेंगे मतदान

Tue, 07 Jun 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
30 percent of children could not complete vaccination due to corona epidemic
जींद। 19 जून को होने वाले नगर निकाय चुनाव में इस बार जींद शहर के एक लाख 20 हजार 205 मतदाता शहर की नगर परिषद की सरकार चुनेंगे। इनमें से 63 हजार 306 पुरुष तथा 56 हजार 896 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा तीन मंगलमुखी मतदाता भी हैं। जींद नगर परिषद के लिए एक प्रधान तथा 31 पार्षद चुने जाने हैं। जिला प्रशासन से जींद शहर में 125 बूथ बनाए हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एसडीएम मेजर गायत्री अहलावत ने बताया कि वार्ड एक में 2260 पुरुष मतदाता तथा 2092 महिला मतदाता हैं। वार्ड में एक मंगलमुखी मतदाता है। इस वार्ड में मतदाताओं के वोट डालने के लिए चार बूथ बनाए जाएंगे। वार्ड दो में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1978 है जबकि महिला मतदाता 1749 हैं। इस वार्ड में भी चार बूथ बनाए जाएंगे। वार्ड तीन के लिए 1560 पुरुष और 1418 महिला मतदाता हैं। इस वार्ड में चार बूथ बनाए जांगे। वार्ड 4 में 2970 पुरुष तथा 2644 महिला मतदाता हैं, यहां छह चुनाव केंद्र बनाए जाएंगे। इसी प्रकार वार्ड नंबर पांच में 2046 पुरुष तथा 1936 महिला मतदाताओं के लिए कुल 4 बूथ बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 6 के लिए 2119 पुरुष तथा 1853 तथा महिला मतदाताओं के लिए 4 बूथ बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 7 के लिए 1576 पुरुष तथा 1441 महिलाएं व एक मंगलमुखी समाज से मतदाता है। इनके लिए तीन बूथ बनेंगे। वार्ड 8 में 2301 पुरुष मतदाता तथा 2071 महिला मतदाताओं के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं। वार्ड 9 के लिए 1826 पुरुष मतदाता, तथा 1635 महिला मतदाताओं के लिए 4 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। वार्ड 10 के लिए 2121 पुरुष मतदाता तथा 1919 महिला मतदाताओं के लिए 4 पोलिंग बूथ बनाए गए है। वार्ड 11 के मतदाताओं के लिए 4 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इस वार्ड में 1899 पुरुष मतदाता तथा 1732 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 12 में 2076 पुरुष मतदाता तथा 1796 महिला मतदाता है इन मतदाताओं के लिए 4 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। वार्ड 13 में 2329 पुरुष मतदाता तथा 2049 महिला मतदाता है। इस वार्ड में एक मतदाता मंगलमुखी समाज से है। इनके लिए चार मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 14 में 2258 पुरुष तथा 1976 महिला मतदाता है इनके लिए चार पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इसी प्रकार वार्ड नंबर 15 में 3082 पुरूष मतदाता तथा 2767 महिला मतदाता ओं के लिए कुल 6 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इसी प्रकार वार्ड नंबर 16 में 2690 पुरुष मतदाता तथा 2286 महिला मतदाता है। ये वार्ड में बने 5 मतदान केन्द्रों पर वोट डाल सकते है। वार्ड नंबर 17 में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1400 है तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1318 है। इनके लिए तीन मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 18 में 1468 पुरुष मतदाता तथा 1292 महिला मतदाता है, इनके लिए तीन मतदान केन्द्र मतदान केन्द बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 19 में पुरूष मतदाताओं की संख्या 2094 है जबकि 1898 है, इनके लिए कुल 4 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 20 में 1982 पुरुष तथा 1895 महिला मतदाता है, इनके लिए कुल 4 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इसी प्रकार वार्ड नंबर 21 में 1089 पुरुष मतदाता तथा 993 महिला मतदाताओं के लिए 2 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। वार्ड 22 के लिए 1362 पुरुष मतदाता तथा 1252 महिला मतदाताओं के लिए तीन मतदान केन्द्र, वार्ड नंबर 23 के लिए 2084 पुरुष मतदाता व 1906 महिला मतदाताओं के लिए चार मतदान केन्द्र, वार्ड 24 में 2083 पुरुष मतदाता तथा 1800 महिला मतदाताओं के लिए चार मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इसी प्रकार वार्ड नंबर 25 के लिए 2375 पुरुष मतदाता तथा 2261 महिला मतदाताओं के लिए पांच मतदान केन्द्र तथा वार्ड नंबर 26 में 1935 पुरुष मतदाता तथा 1712 महिला मतदाताओं के लिए चार मतदान केन्द्र, वार्ड नंबर 27 में बने पांच मतदान केन्द्रों में 2446 पुरुष मतदाता तथा 2162 महिला मतदाता अपनी वोट का प्रयोग कर सकेंगे। वार्ड 28 के लिए 2142 पुरुष मतदाता तथा 1917 महिला मतदाताओं के लिए चार मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। वार्ड नंबर 29 में 1835 पुरुष तथा 1537 महिला मतदाता चार मतदान केन्द्रों पर अपने वोट डाल सकेंगे। वार्ड नंबर 30 सकेंगे 1790 पुरुष मतदाता तथा 1693 महिला मतदाताओं के लिए वार्ड में कुल चार मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इसी प्रकार वार्ड नंबर 31 में कुल 4025 मतदाताओं में से 2130 पुरुष मतदाता तथा 1895 महिला मतदाता वार्ड में बने चार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
06जेएनडी03 : एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी मेजर गायत्री अहलावत। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed