फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   3 years ago on facebook, the friend drugged the intoxicated person by pretending to be marriad

तीन वर्ष पहले फेसबुक पर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिला किया दुष्कर्म

Thu, 05 Mar 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
3 years ago on facebook, the friend drugged the intoxicated person by pretending to be marriad
एक युवक ने 2017 में फेसबुक पर लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। तीन साल तक दोनों के बीच बातचीत जारी रही। अब पानीपत की एक कॉलोनी की रहने वाली लड़की ने जींद के कुंदन सिनेमा के नजदीक सैनी कॉलोनी निवासी मनीष पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर महिला थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पानीपत की युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती 2017 में जींद की सैनी कॉलोनी निवासी मनीष के साथ हुई थी। इस दौरान दोनों के मध्य बातचीत चलती रही। बाद में मनीष ने उसको शादी का झांसा देकर जींद बुलाया। जींद आने पर उसने नशीला पदार्थ पिलाकर 26 और 27 फरवरी को दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए गर्भपात करवा दिया। इसमें मनीष का सहयोग उसके परिजनों ने भी किया। युवती ने बताया कि मनीष ने दुष्कर्म किया और उसके पिता रमेश, माता, मनीष की आंटी और बुआ के लड़के ने सहयोग किया। मनीष की आंटी ने भी उसके साथ मारपीट की। जांच अधिकारी मोनिका ने बताया कि युवती की शिकायत पर जींद निवासी मनीष समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed