{"_id":"5d9f7ba18ebc3e939d46b581","slug":"3-out-of-5-blocks-of-the-city-are-passing-without-investigation-jind-news-rtk5224930141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के पांच नाकों में से तीन पर बिना जांच के गुजर रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के पांच नाकों में से तीन पर बिना जांच के गुजर रहे वाहन
विज्ञापन
सफीदों नाके पर बैठे पुलिसकर्मी।
- फोटो : Jind
चुनाव के मद्देनजर शहर में पुलिस प्रशासन की सतर्कता को जांचने के लिए बुधवार रात आठ से नौ बजे तक चार रिपोर्टरों ने शहर के अलग-अलग पांच नाकों की जांच की। इसमें दो पर तो अधिकतर वाहनों की जांच करते हुए पुलिस अधिकारी मिले, जबकि तीन नाकों पर किसी भी वाहन की जांच नहीं की जा रही थी। सभी वाहन खुले नाकों से गुजर रहे थे। शहर के गोहाना रोड, देवीलाल चौक, रानी तालाब, पटियाला चौक, सफीदों रोड पर लगाए गए नाकों की पड़ताल की गई। इसमें सात से आठ बजे तक शाम को सफीदों रोड पर एक वाहन की जांच, रानी तालाब पर कोई पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं मिला तो पटियाला चौक पर भी चुनाव के मद्देनजर किसी भी वाहन की जांच नहीं हुई।
इसके अलावा गोहाना रोड व देवीलाल चौक पर आवागमन करने वाले अधिकतर वाहनों की जांच चल रही थी। इन दो नाकों पर चुनाव के लिए पुलिस पूरी तरह से गंभीर दिखाई दी, जबकि शहर के अन्य नाकों पर पुलिस का कोई पहरा नहीं था। इन नाकों से कोई भी व्यक्ति गाड़ी में कुछ भी सामान लेकर जा सकता था। यहां पर पुलिस कर्मी वाहनों की जांच में पूरी तरह से लापरवाही बरतते नजर आए।
अमर उजाला टीम की पड़ताल में रात आठ से नौ बजे तक एक घंटे के अभियान में पुलिस पहरा कमजोर मिला। इस दौरान सफीदों रोड से लगभग 300 छोटे-बड़े वाहन गुजरे इनमें से एक कार की जांच की गई। इसके अलावा गोहाना रोड पर इस दौरान 36 कार, 15 लोडिंग गाड़ी व 48 बाइक निकलीं। इनमें से 36 कार की जांच, 10 लोडिंग गाड़ियों की जांच की गई। यह रोड पिंडारा के पास व दूसरी तरफ विश्वविद्यालय के पास बंद है, इसलिए यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या कम है। वहीं इस दौरान पटियाला चौक पर लगभग 500 वाहन निकले, इनमें 350 कारें व 100 ट्रक, 50 कैंटर निकले मगर किसी भी वाहन की जांच नहीं की गई। इस दौरान देवीलाल चौक पर एक घंटे में 400 वाहन गुजरे। यहां पर शहर से भिवानी, रोहतक रोड की तरफ जाने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही थी। यहां पर इन सभी रूटों से शहर के अंदर प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन
सतर्क है पुलिस
पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। नियमित रूप से वाहनों की जांच की जा रही है। यदि कहीं दिक्कत रही है तो इसे भी दूर करवाई जाएगी। शहर में प्रवेश करने वाले हर वाहन पर पुलिस की नजर रहती है।

सफीदों रोड नाके से बिना जांच के गुजरते हुए वाहन।- फोटो : Jind

जींद के रानी तालाब नाके पर बिना जांच के गुजरते वाहन।- फोटो : Jind

गोहान रोड नाके पर कार की जांच करते पुलिसकर्मी।- फोटो : Jind