फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   29 people got registered to quit drug addiction

Jind News: नशा छोड़ने के लिए 29 लोगों ने करवाया पंजीकरण

Sat, 04 May 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
29 people got registered to quit drug addiction
करसोला में लगाया गए शिविर में जांच करवाते नशा पीडि़त। स्रोत: पुलिस
जुलाना।पुलिस प्रशासन ने थाना प्रभारी नवीन मोर के नेतृत्व में शुक्रवार को करसोला गांव में नशामुक्ति शिविर का शुभारंभ किया। कैंप का शुभारंभ थाना प्रभारी नवीन मोर सहित ग्राम-पंचायत, चंद्र शेखर आजाद युवा क्लब, नेहरू युवा केंद्र वॉलंटियर व नशामुक्ति टीम ने प्रार्थना सभा से किया। शिविर में करसोला गांव के नशा पीड़ित 29 लोगों ने दवा ली।
विज्ञापन

नशामुक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक नरेश ने बताया कि गांव में घर-घर जाकर 29 उन लोगों की पहचान की गई जो नशा करते थे। इनमें से सभी ने अपना उपचार करवाने के लिए पंजीकरण करवाया। शिविर में नशा करने वाले लोगों की काउंसलिंग एवं उपचार करके उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना प्राथमिकता रहेगी। डॉ. यशपाल ने बतलाया कि करसोला के आसपास के नशा प्रभावित गांवों में भी नशामुक्ति शिविर लगाकर नशा करने वाले लोगों का नशा छुड़वाया जोगा और शीघ्र ही क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच महेंद्र सिंह लाठर, अजीत सिंह, सुरेश मिस्त्री, प्रकाश, अशोक उर्फ गांधी और राजेश मौजूद रहे।

करसोला में लगाया गए शिविर में जांच करवाते नशा पीडि़त। स्रोत: पुलिस

करसोला में लगाया गए शिविर में जांच करवाते नशा पीडि़त। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed