{"_id":"6431aff64bfdc3a7050790f4","slug":"27-people-found-infected-yet-people-roaming-without-masks-jind-news-c-17-1-117753-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 27 लोग संक्रमित मिले, फिर भी बिना मास्क के घूम रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 27 लोग संक्रमित मिले, फिर भी बिना मास्क के घूम रहे लोग
Sat, 08 Apr 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
जींद। जिले में अभी तक आरटीपीसीआर लैब में जांच नहीं हो रही थी। अब जांच हुई तो एक साथ 27 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कई दिन से सैंपल इकट्ठे हो रहे थे। यदि निरंतर जांच व सैंपलों की संख्या बढ़ाई जाए तो जिले में काफी कोरोना पॉजिटिव मिल सकते हैं।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 958 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में फिलहाल एक भी केस नहीं था, अब एक साथ 27 हो गए हैं। जिले में शनिवार को 156 लोगों के जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं। जिले में अब तक पांच लाख 37 हजार 185 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 25 हजार 474 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। अब तक जिले में 553 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 24 हजार 894 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में इस समय 27 संक्रमित लोग हैं।