फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   27 new cases of dengue came, one patient of chikungunya was found

डेंगू के 27 नए मामले आए, चिकनगुनिया का एक मरीज मिला

Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
27 new cases of dengue came, one patient of chikungunya was found
बुखार पीड़ितों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Jind
जींद। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के 27 नए केस सामने आए। इसके अलावा गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट चिकनगुनिया पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति फिलहाल पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि शुक्रवार को नागरिक अस्पताल जींद में 52 लोगों की जांच की गई। इनमें से 15 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें ओम नगर निवासी 30 वर्षीय महिला, ओम नगर निवासी 17 वर्षीय युवती, ओम नगर निवासी 32 वर्षीय महिला, ओम नगर निवासी 36 वर्षीय महिला, न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय महिला, हैबतपुर निवासी 62 वर्षीय महिला, डिफेंस कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, रधाना निवासी 26 वर्षीय युवक, अपराही मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय महिला, राम नगर निवासी 14 वर्षीय बच्ची, ओम नगर निवासी 12 वर्षीय बच्चा, देवीलाल नगर निवासी 20 वर्षीय युवक, बहादुरपुर निवासी 19 वर्षीय युवक, अपोलो रोड निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति, सफीदों निवासी 44 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके अलावा हिसार से दो, रोहतक से दो, फतेहाबाद से एक और सोनीपत सिविल सर्जन कार्यालय से जींद के सात लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। जिले में अब 132 डेंगू पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जिले में एक चिकनगुनिया का केस भी मिला है।
विज्ञापन

32 बुखार पीड़ितों के सैंपल जांच के लिए भेजे
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को ओम नगर, सैनी मोहल्ला, गुप्ता कॉलोनी, रूप नगर में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 32 बुखार पीड़ितों के सैंपल लेकर जांच के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाए। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने लोगों को पूरी बाजू के पकड़े पहनने, पानी को एक स्थान पर एकत्रित नहीं होने देने, मच्छर भगाने वाली वाली क्रीम लगाने, मच्छर दानी का प्रयोग करने की भी सलाह दी। राममेहर वर्मा बताया कि डेंगू का एडीज नामक मच्छर आमतौर पर दिन में काटता है और यह साफ पानी में अंडे देता है। इसलिए घर में रखे गमलों, पक्षियों व पशुओं के लिए पानी के बर्तन, कूलर, छत पर पड़े टायर व हौदियों को एक सप्ताह में साफ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार बुखार पीड़ित लोगों की जांच कर रहा है। इसके अलावा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। फिलहाल डेंगू को लेकर काफी सावधानी बरतनी होगी। शुक्रवार को 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है और एक चिकनगुनिया का केस भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed