फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   26 crore rupees will be spent to replace dilapidated wires, poles and meters in the city.

Jind News: शहर में 26 करोड़ रुपये से जर्जर तार, खंभे व मीटर बदले जाएंगे

Sat, 21 Feb 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
26 crore rupees will be spent to replace dilapidated wires, poles and meters in the city.
20जेएनडी22:शहर में सड़कों के ऊपर फैला तारो का जाल। संवाद।
नरवाना। शहर में बिजली आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए बिजली निगम ने व्यापक सुधार योजना तैयार की है। 26 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न फीडरों के अंतर्गत आने वाले ट्रांसफार्मरों से जुड़े जर्जर खंभों, पुराने तारों और खराब मीटरों को बदला जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्य के लिए जयपुर की एमएस प्रताप एनर्जी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को कार्य आवंटित कर दिया गया है। बिजली निगम की ओर से इस संबंध में प्रारंभिक सर्वे पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब संबंधित फर्म अगले सप्ताह शहर का विस्तृत सर्वे करेगी।
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी और स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अनुमान है कि पूरी प्रक्रिया में लगभग एक माह का समय लग सकता है। शहर की कई गलियों में पिछले 10 से 12 वर्षों से लगे बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्थानों पर खंभों की स्थिति भी कमजोर है और कुछ ट्रांसफार्मर अधिक भार के कारण बार-बार प्रभावित होते हैं। इस योजना के तहत इन सभी कमियों को दूर किया जाएगा।

निगम का मानना है कि तारों और उपकरणों के बदलने से वोल्टेज की समस्या में सुधार होगा। ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव कम होगा और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही आगजनी जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी तथा बिजली चोरी पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है।

कार्य पूरा होने के बाद शिकायतों की संख्या में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। फर्म को यह कार्य पूरा करने के लिए 15 माह का समय दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर समयावधि बढ़ाई भी जा सकती है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से शहर की बिजली व्यवस्था लंबे समय तक मजबूत और विश्वसनीय बनेगी।

20जेएनडी22:शहर में सड़कों के ऊपर फैला तारो का जाल। संवाद।

20जेएनडी22:शहर में सड़कों के ऊपर फैला तारो का जाल। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed