फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2545 applications so far for admission in government ITI

Jind News: राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए अबतक 2545 आवेदन

Tue, 13 Jun 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 13 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
2545 applications so far for admission in government ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन किए जाने लगे हैं। प्रदेश की आईटीआई में अबतक प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या देखें तो सबसे ज्यादा आवेदन भिवानी की आईटीआई में किए गए हैं। इसमें आवेदनों की संख्या 3212 है। इसके बाद दूसरे स्थान पर जींद आईटीआई को विद्यार्थियों ने चुना है। जींद की राजकीय आईटीआई मेें 2545 आवेदन अब तक हुए हैं। वही टॉप 10 में सबसे पीछे रेवाड़ी की आईटीआई है। इसमें अब तक केवल 1403 आवेदन ही विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए किए हैं।

जींद की राजकीय आईटीआई में मैकेनिक टू-एंड-थ्री व्हीलर, कारपेंटर, मशीनिस्ट ग्राइंडर, टूल एंड डाई मेकर, फिटर, मशीनिस्ट, पलंबर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिकल डीजल इंजन, मैकेनिक वेल्डर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टूल एंड डाई मेकर समेत अन्य कई तरह की ट्रेड हैं। इस आईटीआई में संसाधन भी बेहतर हैं। इसके अलावा यह आईटीआई हरियाली से भरपूर होने के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी उच्च श्रेणी में आती है। इसके अलावा जिलेभर में नौ राजकीय आईटीआई हैं। इन सभी आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों में 2688 सीटों पर दाखिला होना है। आईटीआई में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। वहीं विद्यार्थी ने सीट आवंटित होने पर दाखिला नहीं लिया तो उसे अगली काउंसलिंग में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


बाक्स

यह है प्रदेश भर की आईटीआई में अब तक आए आवेदनों का रिकार्ड

जिले का नाम

आवेदनों की संख्या

भिवानी


3212

जींद


2545

अंबाला सिटी

2395

हिसार


2213

यमुनानगर

2077

गुरूग्राम

1754

कैथल


1633

करनाल

1610

नारनौल

1521

रेवाड़ी

1403

बाक्स

वर्जन

राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए अब तक 2545 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। यह संख्या प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। प्रतिवर्ष राजकीय आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के बहुत अधिक आवेदन आते हैं। प्रथम मेरिट लिस्ट 100 प्रतिशत से अधिक होती है। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं।-अनिल गोयल प्राचार्य राजकीय आईटीआई जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed