{"_id":"67e4588b2cb85785b502becb","slug":"252-youth-enthusiastically-gave-interview-in-the-job-fair-jind-news-c-199-1-sroh1009-132138-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोजगार मेले में 252 युवाओं ने दिया उत्साह से साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोजगार मेले में 252 युवाओं ने दिया उत्साह से साक्षात्कार
Thu, 27 Mar 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी33: राजकीय आईटीआई में दस्तावेज जमा करवाने के लिए लाइन में लगे युवक। आईटीआई
जींद। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन प्राचार्य अनिल गोयल की अध्यक्षता में हुआ।
इसमें 252 युवाओं ने भाग लेकर साक्षात्कार दिया। मेले में निजी कंपनी के प्रतिनिधियों ने युवाओं के दस्तावेजों की जांच कर साक्षात्कार के लिए चयनित किए।
राजकीय आईटीआई में हर माह रोजगार मेले का आयोजन होता है। इसके लिए बड़े स्तर की 31 कंपनियों के लिए समझौता किया हुआ है। इन कंपनियों के प्रतिनिधि हर महीने आईटीआई में आकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने का काम करते है। बुधवार को प्रतिभागियों की संख्या ज्यादा होने के कारण वीरवार 28 मार्च को इनकी सूची फाइनल की जाएगी। इसके बाद साथ ही इनको नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
इसके अलावा जिला रोजगार विभाग में भी रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें नौ ही युवाओं ने रोजगार के लिए आवेदन किया। जिनको नियुक्ति के लिए बाद में पत्र जारी किया जाएगा।