{"_id":"60f71d528ebc3e6d32022761","slug":"250-ml-bottle-of-gangajal-will-be-available-for-rupees-30-jind-news-rtk618414762","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 रुपये में मिलेगी 250 एमएल की गंगाजल की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 रुपये में मिलेगी 250 एमएल की गंगाजल की बोतल
विज्ञापन
विवेकानंद नगर स्थित मुख्य डाकघर। संवाद।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के चलते उत्तराखंड सरकार ने इस बार भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई है, या फिर कई सारे कड़े नियम बनाए हैं। ऐसे में शिव भक्त कांवड़ लेने और हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर नहीं चढ़ा पाएंगे। ऐसे में डाक विभाग ने गंगोत्री गंगाजल सेवा योजना के तहत इस बार भी मंदिरों व शिवालयों के सामने स्टाल लगा कर गंगा जल उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। गंगाजल की 250 एमएल की एक बोतल की कीमत 30 रुपये होगी।
गौरतलब है कि शिवरात्रि से पहले शिव भक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लाने पर रोक है। ऐसे में श्रद्धालुओं को शिवरात्रि पर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शिव भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने गंगाजल हर शहर में पहुंचाने की व्यवस्था की है।
वर्जन--
कोरोना संक्रमण के चलते कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध होने के कारण शिव भक्त गंगाजल नहीं ला पाएंगे। उन्हें गंगाजल अब उनके शहर में ही उपलब्ध होगा। डाक विभाग की इस योजना का और विस्तार किया जाए ताकि वर्ष भर गंगा जल उपलब्ध होता रहे।
विज्ञापन
- नवीन शास्त्री, पुजारी, जयंती देवी मंदिर।
250 मिली लीटर की एक बोतल 30 रुपये में उपलब्ध है। शिवरात्रि पर शिवालयों के बाहर स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध करवाया जाएगा। सावन महीने को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए डाक विभाग द्वारा यह योजना शुरू की गई है। विभाग का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध करवाया जाए।
- शैलेंद्र सिंह, पोस्ट मास्टर, डाक विभाग जींद।