{"_id":"65b951eb5fde18051f01f517","slug":"250-girl-students-got-employment-in-crsus-job-fest-jind-news-c-199-1-sroh1006-112341-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू के जॉब उत्सव में 250 छात्राओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू के जॉब उत्सव में 250 छात्राओं को मिला रोजगार
Wed, 31 Jan 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी24-सीआरएसयू में लगे विशेष जॉब उत्सव में छात्रा से बातचीत करते हुए कुलपति डॉ. रणपाल सिंह
जींद। रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को नंदी फाउंडेशन और ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की तरफ से छात्राओं के लिए विशेष जॉब उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 700 छात्राओं ने भाग लिया। देशभर की 14 कंपनियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। इन कंपनियों में फ्लिपकार्ट, वोडाफोन, प्लेनेट स्पार्क, क्यूटी सी इंफोटेक, मदरसन सुमि सिस्टम्स लिमिटेड, फीएम इंडस्ट्री लिमिटेड प्रमुख हैं। इन 14 कंपनियों में 250 प्रतिभागियों का चुनाव हुआ है।
कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षो में विश्वविद्यालय में पहला जॉब उत्सव लगाया गया है। इस जॉब उत्सव का छात्राओं के लिए लगाया जाना और भी महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय परिवार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ते हुए बेटी कमाओ अभियान को आगे बढ़ा रहा है। कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल इतनी बड़ी तादाद में छात्राओंं की नौकरी लगवाना बधाई का पात्र है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. अनुपम भाटिया ने कहा कि नंदी फाउंडेशन के हरियाणा और पंजाब के प्रोग्राम मैनेजर तरुण शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम 900 छात्राओं को जीवन जीने की कला एवं व्यवसायिक रूप से ट्रेनिंग के माध्यम से परिपक्व किया है। इस जॉब उत्सव से पहले चार दिन तक बच्चों को साक्षात्कार देने की तैयारी करवाई गई। आज इंटरव्यू के दिन प्रशिक्षक डॉ. संदीप सुनेजा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया एवं उन्होंने जॉब उत्सव में भाग लेने वाले एक-एक विद्यार्थी से साक्षात्कार में जाने तक बातचीत की। उनकी हौसला अफजाई की एवं उन्हें साक्षात्कार में सफलता प्राप्त करने के गुर सिखाए। नंदी फाउंडेशन के हेड ऑफ प्लेसमेंट्स जोयलीन ने हैदराबाद से आकर सभी तैयारियों का जायजा लिया एवं अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने जॉब उत्सव को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।