फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   25 thousand rupees stolen from account by sending link

Jind News: लिंक भेजकर खाते से हड़पे 25 हजार रुपये

Sun, 15 Oct 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 15 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees stolen from account by sending link
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। सीता श्याम काॅलोनी में इंश्योरेंस पॉलिसी मेच्यौर होने और राशि के खाते में भेजने के नाम पर 25 हजार रुपये ठग लिए गए। सफीदों शहर थाना पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सीता श्याम काॅलोनी निवासी आशू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके पिता की बीमा पॉलिसी मेच्यौर हो चुकी है जिसकी राशि उसके खाते मे भेजी जाएगी। इसके लिए उसने भेजे गए लिंक को क्लिक करने के लिए कहा। जब उसने लिंक क्लिक किया तो उसके खाते से 25 हजार रुपये कट गए। इसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने गलती से राशि खाते में आने ओर दोबारा लिंक क्लिक करने के लिए कहा। जिस पर उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। शहर थाना सफीदों पुलिस ने आशु की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed