फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   25 thousand rupees and two accused of gas cylinder theft arrested from sweets warehouse

मिठाई के गोदाम से 25 हजार रुपये और गैस सिलिंडर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees and two accused of gas cylinder theft arrested from sweets warehouse
शहर के ओमनगर स्थित मिठाई के गोदाम से 18 अगस्त को 25 हजार रुपये और सिलिंडर चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने सावित्री नगर निवासी नवीन उर्फ बीना तथा श्याम नगर निवासी महबूब खान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कालवा हाल आबाद ओमनगर निवासी पवन कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हलवाई का काम करता है। उसने मिठाई और सामान रखने के लिए ओमनगर में गोदाम बनाया हुआ है। 17 अगस्त की रात 12 बजे तक वह गोदाम पर था। उसके बाद वह घर चला गया। रात करीब एक बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके गोदाम से 25 हजार रुपये, दो सिलिंडर, दो बाल्टी, एक हुक्का चोरी कर लिया। चोरी की वारदात के बारे में उसे अगले दिन पता चला, जब वह गोदाम पर पहुंचा। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों नवीन उर्फ बीना तथा महबूब खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed