{"_id":"635d8162a8b4b352d314f60e","slug":"24-lakhs-grabbed-on-the-pretext-of-getting-jobs-in-group-d-and-railways-case-filed-against-seven-people-jind-news-rtk6620844105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप डी और रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर हड़पे 24 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप डी और रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर हड़पे 24 लाख
विज्ञापन
जींद। हरियाणा में ग्रुप-डी तथा रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 24 लाख रुपये हड़पने, फर्जी नियुक्ति पत्रजारी करने पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
दनौदा कलां गांव निवासी साहिल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में उसने हरियाणा में ग्रुुुप-डी नौकरी के लिए परीक्षा थी, लेकिन उसका चयन नहीं हुआ। अप्रैल 2020 में उसकी मुलाकात फतेहाबाद जिले के टोहाना हलके के गांव रत्ताखेड़ा निवासी तरसेम के माध्यम से जींद के गांव नेपेवाला निवासी रणधीर, कैथल निवासी टिंकू तथा नवीन से हुई थी। उन्होंने हरियाणा के ग्रुप डी में चयन का आश्वासन दिया। जिसकी एवज में उन्होंने सात लाख रुपये की मांग की थी। बाद में उसने अपने दोस्त गांव लाडवा (हिसार) निवासी अमन, गांव मानस (कैथल) निवासी सुशील को भी ग्रुप-डी में लगवाने की बात कही थी, जिस पर उन्होंने 21 लाख रुपये की मांग की।
11 जून 2020 को 21 लाख रुपये तीनों को दे दिए गए। 15 नवंबर 2020 को तीनों आरोपी सुशील तथा अमन का नियुक्ति पत्र दे गए। जब इसकी जांच की तो यह फर्जी पाया गया। फिर आरोपियों ने उन्हें रेलवे में भर्ती करवाने का आश्वासन दिया और उझाना निवासी अभिषेक, उसके पिता ईश्वर तथा उसकी मां से मिलवाया। जिन्होंने तीनों को रेलवे में भर्ती करवाने के नाम पर 18 लाख की मांग की। तीन लाख रुपये और आरोपियों को दे दिए गए।
विज्ञापन
28 जुलाई 2021 को अभिषेक ने बताया कि उसका दिल्ली में साक्षात्कार है। इसके बाद आरोपी ने साक्षात्कार न होने की बात कह कर सीधा चयन करने की बात कही। इसके बावजूद उसका चयन नहीं हुआ। राशि वापस मांगने पर कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा। बाद में आरोपितों ने राशि देने से मना कर दिया।
जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि पुलिस ने साहिल की शिकायत पर रणधीर, टिंकू, नवीन, अभिषेक, अंकुश, ईश्वर तथा अभिषेक की मां के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।