{"_id":"5fee08548ebc3e3ec81e5afb","slug":"24-hour-ultimatum-to-police-for-arrest-of-main-accused-jind-news-rtk588827416","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम
विज्ञापन
जींद। बस अड्डे के सामने छात्रा से छेड़छाड़ करने पर दो गुटों में हुई चाकूबाजी में युवक की हत्या के मामले में वीरवार को पुलिस ने नंदगढ़ निवासी आशीष, अजय, शर्मा नगर कॉलोनी निवासी बादल समेत 4-5 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। झगड़े में दूसरे गुट के घायल नंदगढ़ निवासी आशीष का पुलिस हिरासत में रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है, जबकि बादल से पुलिस पूछताछ कर रही है।
वीरवार सुबह मृतक रूपगढ़ निवासी नवीन के परिजनों और ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद फरार मुख्य आरोपी अजय की गिरफ्तारी की मांग उठाई। वहीं, नवीन के परिजनों ने अपनी संतुष्टि और गिरफ्तार आरोपियों को देखने के लिए सीआईए थाने में जाकर आरोपी बादल से पूछताछ की। परिजनों ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर इस दौरान आरोपी को नहीं पकड़ा गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि तीन आरोपियों को नामजद कर 4-5 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर सीआईए, डिटेक्टिव व सिविल लाइन थाना पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।