{"_id":"616f02c39605fb2cb37e5842","slug":"23-new-dengue-patients-were-found-in-the-district-so-far-this-year-the-number-reached-84-jind-news-rtk627499796","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के 23 नए मरीज मिले, इस साल अब तक 84 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के 23 नए मरीज मिले, इस साल अब तक 84 पहुंची संख्या
विज्ञापन
लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को नागरिक अस्पताल की लैब से 35 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिसमें 18 डेंगू से संक्रमित मिले हैं। वहीं जिले के पांच लोगों की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज खानपुर से डेंगू पॉजिटिव आई है। इस प्रकार मंगलवार को जिले में 23 डेंगू के मरीज मिले हैं। इस साल अब तक जिले के 84 लोगों डेंगू हो चुका है।
नागरिक अस्पताल से मंगलवार को मिली रिपोर्ट में जींद शहर के सैनी रामलीला ग्राउंड निवासी छह वर्षीय बच्ची, सुभाष नगर निवासी 26 वर्षीय महिला, अर्बन इस्टेट निवासी 13 वर्षीय बच्ची व 28 वर्षीय युवक, अजमेर बस्ती निवासी 33 वर्षीय युवक, स्कीम नंबर 19 निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग, जवाहर नगर निवासी 17 वर्षीय युवक, लोको कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय बच्ची, ओम नगर निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति व 28 वर्षीय महिला, राम कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, अर्बन इस्टेट निवासी 28 वर्षीय युवक, ओम नगर निवासी 32 वर्षीय युवक, राजपुरा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक, गांव दालमवाला निवासी 20 वर्षीय युवक, गांव अमरहेड़ी निवासी 28 वर्षीय महिला, गांव रजाना निवासी 19 वर्षीय युवक, गांव बुडायन निवासी 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। वहीं मेडिकल कॉलेज खानपुर से मिली रिपोर्ट के अनुसार एक मामला सफीदों शहर का है, जबकि चार मामले मुआना सीएचसी के अंतर्गत आते हैं। डेंगू के 13 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि अन्य का घर पर ही इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चलाया अभियान
स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा व रामकुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अर्बन इस्टेट, स्कीम नंबर-19, गांधी नगर, जैन नगर, सुभाष नगर में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पानी के बर्तन, टंकी व कूलर की जांच की। कई स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला, जिसे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नष्ट कर दिया। इस अभियान में स्वास्थ्यकर्मी अमरजीत, मंजू, दिनेश, प्रदीप, ओमप्रकाश, जगदीप, शीला, संदीप, देवेंद्र, सूरजमुखी, राजरानी, मंजूरानी, मुकेश रानी, गुरनाम सिंह, रानी, नीलम, रानी, पूनम, अन्जू, उर्मिला, सुमन सीता, आरती, अशमीना, मुकेश कुमारी, सविता, दर्शना व राधारानी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि जिले में मंगलवार को डेंगू के 23 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी।