फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   225 soil samples were taken from agricultural land

Jind News: कृषि भूमि से लिए 225 मिट्टी के नमूने

Tue, 30 Sep 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
225 soil samples were taken from agricultural land
29जेएनडी33-रसायन विभाग के विद्यार्थी और प्रोफेसर। स्रोत संस्थान
नरवाना। राजकीय महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत रसायन विभाग की प्रयोगशाला में जुलाई-अगस्त माह के दौरान 40 दिवसीय भूमि प्रशिक्षण का आयोजन किया। इसमें भूगोल ऑनर्स, विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर वर्ग के कुल 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सहप्राध्यापक रसायन शास्त्र जयपाल सिंह आर्य के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कृषि भूमि से लिए गए 225 मिट्टी नमूनों का प्रायोगिक परीक्षण किया। परीक्षण में मिट्टी के पीएच, इलेक्ट्रिकल कंडक्टेंस, कार्बन, नाइट्रोजन, पोटैशियम, सल्फर, फास्फोरस, मैगनीज, बोरोन, तांबा, जस्ता और लोहे आदि तत्वों का विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन

परिणामों में पाया गया कि लगभग 185 नमूनों में कार्बन की मात्रा 0.5 प्रतिशत से कम रही जिससे भूमि में नमी और पोषक तत्वों का संरक्षण कमजोर हो रहा है। वहीं करीब 170 नमूनों में नाइट्रोजन, फास्फोरस और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भी कम पाई गई। वहीं विद्यार्थियों को इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed