फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2.20 lakhs extorted from a soldier by making him install Delhi Jal Board app

Jind News: दिल्ली जल बोर्ड एप इंस्टाल करवा सैनिक से हड़पे 2.20 लाख

Wed, 16 Apr 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 16 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
2.20 lakhs extorted from a soldier by making him install Delhi Jal Board app
जींद। अज्ञात ने दिल्ली जल बोर्ड कर्मचारी बनकर एक वायू सेना के जवान से बकाया बिल भरने के नाम पर 2.20 लाख रुपये हड़प लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जुलाना के लिजवाना कलां निवासी प्रवीण कुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय वायु सेना दिल्ली में नौकरी करता है। उसका दिल्ली में रोशनपुरा में एक मकान है। नौ अप्रैल 2025 को उसके मोबाइल नंबर पर एक दिल्ली जल बोर्ड के नाम से एक एप भेजी गई थी। उस संदेश में दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से बिल की बकाया राशि का भुगतान करने बारे लिखा गया था। फिर उसने उस नंबर पर कॉल की तो नहीं उठाया। फिर 13 अप्रैल को उसी नंबर से उसके पास कॉल आई, जिसने बाया कि वह दिल्ली जल बोर्ड से बोल रहा है। आपके पानी के बिल के 12 रुपये बकाया है। फिर उसने भुगतान के लिए कहा कि फोन में दिल्ली जल बोर्ड की एप है, उसे फोन में इंस्टाल कर लो। फिर वह जो बोलता गया, वह करता रहा। उसने फोन में एप इंस्टाल करवाकर एक्सेस को अलाउ करवाता रहा। फिर उसे शक होने पर उसने तुरंत खाता राशि चेक की तो उसके खाते से 220149 रुपये निकाले हुए मिले। इसके बाद उसने बैंक खाता बंद करवा दिया। जांच अधिकारी एएसआई विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed