Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   22 year old youth dies of dengue in village Karsindhu, two have died earlier

Jind News: डेंगू से गांव करसिंधु में 22 वर्षीय युवक की मौत, दो की हो चुकी पहले मौत

Sun, 22 Oct 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 22 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
22 year old youth dies of dengue in village Karsindhu, two have died earlier
21जेएनडी20 : बुखार पी​ड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में डेंगू के साथ-साथ अब चिकनगुनिया के मामले भी बढ़ने लग गए हैं। शनिवार को दो चिकनगुनिया तथा एक डेंगू का मामला सामने आया है। इसके अलावा गांव करसिंधु निवासी एक 22 वर्षीय युवक की डेंगू से मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी मौत को कन्फर्म नहीं कर रहा है, लेकिन परिजनों का कहना है कि युवक की डेंगू से मौत हुई है। जिले में अब तक डेंगू के 267 तथा चिकनगुनिया के पांच मामले आ चुके हैं। अब तक डेंगू से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।
गांव करसिंधु निवासी 22 वर्षीय युवक सज्जन को हिसार के सीएमसी अस्पताल में 15 दिन पहले दाखिल करवाया गया था। यहां उसकी डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। धीरे-धीरे सज्जन की प्लेट्लेटस कम होती गई। उसको प्लेटलेट्स चढ़ाई भी गई लेकिन सज्जन को आराम नहीं हुआ। दो दिन पहले सीएमसी अस्पताल ने सज्जन को यहां से रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन सज्जन को लेकर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गए, यहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि सज्जन की मौत सीएमसी अस्पताल संचालकों की लापरवाही से हुई है। समय पर अस्पताल संचालकों ने तबीयत ज्यादा खराब होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इससे पहले एक महिला एवं एक व्यक्ति की डेंगू से पहले ही मौत हो चुकी है। जिले में डेंगू अब तक तीन लोगों की जान ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को नरवाना के प्रेम नगर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति तथा ओम नगर जींद निवासी 25 वर्षीय युवक की चिकनगुनिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन चिकनगुनिया के मामले पहले ही आ चुके हैं। अब तक पांच लोगों की चिकनगुनिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं शनिवार को पानीपत के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सफीदों निवासी एक युवक की डेंगू रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में डेंगू के 267 मामले आ चुके हैं।

करसिंधु गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवक की मौत की सूचना मिली है। यह युवक पहले हिसार उसके बाद गुरु्ग्राम में दाखिल था। युवक की मौत की ऑडिट करवाई जाएगी, उसके बाद ही पुष्टि होगी कि इसकी मौत डेंगू से हुई है या नहीं। अक्तूबर महीने में लोगों को खासी सावधानी बरतनी होगी। अगले महीने ठंड बढ़ने के कारण डेंगू के मामलों में काफी कमी आएगी। स्वास्थ्य विभाग लगातार बुखार पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेकर उनकी जांच करवा रहा है।
--डॉ. विजेंद्र ढांडा, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed