{"_id":"5f42b0ce8ebc3e3d1f2a7993","slug":"22-people-including-11-year-old-children-found-corona-infected-jind-news-rtk5701362148","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल के बच्चे सहित 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 साल के बच्चे सहित 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
एक घर पर महिला की स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : Jind
रविवार को जिले में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एंटीजन और आरटीपीसीआर की रिपोर्ट शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 490 पहुंच गई है। जिले में 360 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि आठ की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 122 एक्टिव मामले हैं।
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि जिले में रविवार को कोरोना की 22 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इनमें अर्बन इस्टेट का एक 25 वर्षीय युवक, स्कीम नंबर पांच का एक 11 वर्षीय बच्चा, सफीदों की 65 साल की एक महिला, शादीपुर गांव के 35 वर्षीय व 45 वर्षीय दो लोग, बुआना गांव की 65 वर्षीय महिला, राम कॉलोनी का 13 वर्षीय बच्चा, गांधी नगर का 31 साल का युवक, किनाना गांव का 25 वर्ष का युवक, सेक्टर-11 का 38 वर्षीय युवक, 62 वर्षीय खोखरी गांव का व्यक्ति, अलेवा का 26 वर्ष का युवक, दुड़ाना गांव का 32 वर्षीय युवक, रामराय गांव का 27 साल का युवक व 30 वर्षीय युवक शामिल हैं। सेक्टर-11 निवासी एक वकील 20 अगस्त को हिसार में अपने ताऊ के लड़के के पास गया। उसके ताऊ के लड़के की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद वकील ने भी अपनी जांच करवाई तो वह भी पॉजिटिव आ गया। इसके अलावा गांव किनाना निवासी एक युवक, जोकि सब्जीमंडी में एक दुकान पर काम करता है। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सफीदों के दो और जींद के तीन मामले हैं, जिनको स्वास्थ्य विभाग जांच रहा है। अभी तक इनके सही पते नहीं मिल पाए हैं।
काठमंडी, हाउसिंग बोर्ड और अर्बन इस्टेट में की घर-घर स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को काठमंडी, हाउसिंग बोर्ड और अर्बन इस्टेट में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की। काठमंडी, हाउसिंग बोर्ड और अर्बन इस्टेट में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। स्वास्थ्य विभाग जहां-जहां पॉजिटिव केस आते हैं, वहां पर लोगों की स्क्रीनिंग करता है।