फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   22 lakhs cheated in the name of selling someone else's land as one's own

Jind News: दूसरे की जमीन खुद की बताकर बेचने के नाम पर 22 लाख ठगे

Sun, 10 Nov 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
22 lakhs cheated in the name of selling someone else's land as one's own
जींद। दूसरे की जमीन को खुद का बताकर बेचने का झांसा देकर 22 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें पुलिस ने कापड़ो निवासी प्रदीप गोयत, झांझ कलां हाल आबाद नरवाना रोड बाईपास निवासी विकास गोयत, अंबाला निवासी वीना शर्मा, भगवान दास व संजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गोकुल धाम कॉलोनी निवासी बलवान सिंह पान्नू ने कहा कि प्रदीप गोयत व विकास गोयत नरवाना रोड पर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। दोनों ने अक्तूबर 2023 में उसे बताया कि उनकी अंबाला निवासी वीना शर्मा नाम की महिला से जान-पहचान है। उनकी कुछ प्रॉपर्टी अंबाला में है। वह उसे बेचना चाहती हैं। 19 अक्तूबर 2023 को वह वीना शर्मा से अंबाला में मिले तो उन्होंने बताया कि अंबाला शहर में उनके पास कुछ जमीन है। इसकी रजिस्ट्री उसके नाम पर है, लेकिन अभी इंतकाल पेंडिंग है। इस पर कुछ खर्च आएगा। 23 अक्तूबर को प्रदीप गोयत ने फोन कर कहा कि आपके नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी व एग्रीमेंट करवाने के लिए अंबाला से वीना शर्मा व स्नेह छिबरा व हेड क्लर्क जींद आ रहे हैं। वह प्रदीप गोयत के कार्यालय में पहुंचा तो वहां वीना शर्मा, स्नेह छिबरा व हेड क्लर्क संजय मिले। इसके बाद कागजात तैयार करवाए गए और कहा कि सात दिन में जीरकपुर तहसील में चलकर पंजीकृत करवा देंगे। 29 अक्तूबर को प्रदीप गोयत उसे जीरकपुर ले गया और जमीन की जमाबंदी, पावर ऑफ अटॉर्नी की उसे सत्यापित प्रतियां दीं। 10 नवंबर 2023 को रजिस्ट्री करवाने के लिए जीरकपुर तहसील में गए तो वहां पर प्रदीप गोयत ने भगवानदास को सब रजिस्ट्रार बताकर मिलवाया, लेकिन उस दिन भी रजिस्ट्री उसके नाम पर नहीं करवाई। 23 नवंबर 2023 को वह प्रदीप गोयत व वीना शर्मा के साथ जीरकपुर तहसील गया तो वहां पर सब रजिस्ट्रार भगवान दास का पता किया तो जानकारी मिली कि वहां पर इस नाम का कोई क्लर्क नहीं है। इसके बाद उसे शक हुआ तो वह जीरकपुर तहसील जाकर जमीन की फर्द निकलवाई तो पता चला कि जिस जमीन को वीना शर्मा ने उसे बेचने के लिए कहा है वह पहले ही बिक चुकी है। इसके बाद वीना शर्मा ने उस जमीन के बदले दूसरी प्रॉपर्टी उसे देने की बात कही, लेकिन वह प्रॉपर्टी भी वीना शर्मा के नाम नहीं मिली। इस प्रकार 19 अक्तूबर 2023 से लेकर 29 मार्च 2024 तक आरोपियों ने जमीन दिलवाने के नाम पर उसके साथ 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एएसआई समरजीत सिंह ने कहा कि महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed