फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   218 more infected, the number of cured reached 124

218 और मिले संक्रमित, ठीक होने वालों की संख्या पहुंची 124

Fri, 21 Jan 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
218 more infected, the number of cured reached 124
नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। एक दिन संक्रमण दर में कमी के बाद अब दूसरे दिन वीरवार को कोरोना संक्रमण ने फिर लंबी छलांग लगाई है। वीरवार को जिले में 23.31 प्रतिशत की दर से संक्रमण फैला। स्वास्थ्य विभाग को 935 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से 218 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में पॉजिटिव का यह आंकड़ा एक दिन में सबसे अधिक है। वहीं वीरवार को 124 लोग ठीक भी हुए।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि वीरवार को स्वास्थ्य विभाग को 935 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से 218 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले के 22532 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 21252 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 539 की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 741 कोरोना एक्टिव केस बचे हैं। वहीं वीरवार को 124 लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों के सैंपल ले रहा है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1160 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 426575 लोगों के सैंपल ले चुका है। नागरिक अस्पताल में इस समय 17 लोग दाखिल हैं। आइसोलेशन वार्ड में दाखिल सभी लोगों का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed