फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   216 students took admission in ITI Jind, 592 seats are still vacant

Jind News: आईटीआई जींद में 216 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला, 592 सीटें अभी रिक्त

Thu, 23 Jul 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
216 students took admission in ITI Jind, 592 seats are still vacant
23जेएनडी09: राजकीय आईटीआई में दा​खिले के लिए हेल्प डेस्क पर लाइन में लगी छात्राएं। स्रोत: संस्थ
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रथम मेरिट सूची के आधार पर अब तक 216 विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में दाखिला लिया है। संस्थान में अभी 592 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए विभाग की ओर से दूसरी मेरिट सूची 28 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों का चयन प्रथम मेरिट सूची में नहीं हो सका है, वे 23 जुलाई को जारी रिक्त सीटों की सूची के आधार पर 26 जुलाई तक अपनी ट्रेड प्राथमिकता में संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद 28 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरी मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 31 जुलाई तक किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को एक अगस्त तक निर्धारित फीस जमा करवानी होगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे विभाग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी का पालन करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क स्थापित किया गया
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संस्थान में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को मोबाइल संदेश और फोन कॉल के माध्यम से भी प्रवेश संबंधी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष तकनीकी ट्रेडों के प्रति विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। यह कौशल आधारित शिक्षा के प्रति युवाओं के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। संस्थान पारदर्शी और समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है। - नरेश कुमार, प्राचार्य राजकीय आईटीआई जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article