फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रोडवेज कर्मचारियों ने 2016 में भर्ती चालकों को हटाने के विरोध में जलाई प्रतियां

रोडवेज कर्मचारियों ने 2016 में भर्ती चालकों को हटाने के विरोध में जलाई प्रतियां

Sun, 06 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने 2016 में भर्ती चालकों को हटाने के विरोध में जलाई प्रतियां
रोडवेज कर्मचारियों ने 2016 में भर्ती चालकों को हटाने के विरोध में जलाईं प्रतियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
महानिदेशक राज्य परिवहन हरियाणा द्वारा जारी पत्र में 2016 में भर्ती चालकों को हटाने के फैसले के विरोध में नरवाना उपकेंद्र डिपो की रोडवेज तालमेल कमेटी ने फैसले की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोडवेज तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा में अगर किसी भी डिपो से एक भी चालक को हटाया तो सबसे पहले नरवाना उपकेंद्र डिपो का चक्का जाम कर दिया जाएगा। रोडवेज कर्मचारी जगदीप शर्मा, राजेंद्र, सतबीर धरौदी, सुखदेव, अनिल, हनुमान, सतवीर, शमशेर गोयत, राममेहर, नरेंद्र छान, रमेश, मनदीप ने कहा कि पत्र में लिखा है कि 2016 में भर्ती चालकों को हटाया जाए, क्योंकि फ्लीट के हिसाब से चालकों की कोई जरूरत नहीं है। जो सरासर गलत है। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रेस प्रवक्ता रामनिवास खरक ने कहा कि अगर किसी भी डिपो महाप्रबंधक ने किसी भी चालक को हटाया तो उसी समय नरवाना उपकेंद्र डिपो का चक्का जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने का काम कर रही है। सतवीर धरौदी ने कहा कि महानिदेशक हरियाणा परिवहन विभाग नियमित चालकों की नियुक्ति के बाद अनुबंध आधार पर लगे चालकों की सेवाएं समाप्त करने का फरमान जारी करना सरकार की ओछी हरकत है, इसको कर्मचारी किसी सूरत पर सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed