{"_id":"59ee39c44f1c1bcf538b8afd","slug":"21508784580-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने लगाया जाम
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
धमतान अनाज मंडी में अपनी धान की फसल लेकर पहुंचे किसानों ने सोमवार को धान की खरीद न होने से क्षुब्ध होकर नरवाना-टोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने कहा कि वह अपनी धान को लेकर कई दिनों से मंडी में बैठे है। कोई एजेंसी खरीद नहीं कर रही। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। मंडी में पड़े धान में नमी भी बढ़ रही है। किसानों ने कहा कि खरीद शुरू करवाने के लिए वह सभी अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन विभाग धान की खरीद शुरू कराने में कोई रुचि नहीं ले रहा। जाम की सूचना के बाद मार्केट कमेटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को खरीद का कार्य शुरू करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। किसानों ने कहा कि यदि मंडी में धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान दोबारा से सड़क जाम करने के लिए मजबूर होंगे। जाम लगने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को को आधे घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।