{"_id":"59ea39d64f1c1bce538b8501","slug":"21508522454-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के दीयों से जगमग हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के दीयों से जगमग हुआ शहर
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनी दिवाली और गोबर्धन पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिलेभर में दीपों का पर्व दिवाली धूमधाम से मनाया गया। इस वीरवार को दिवाली की मस्ती के बाद शुक्रवार को गोबर्धन पूज कर सुख समृद्धि की कामना की गई।
दिवाली के मौके पर लोगों ने अपने घरों को दीपों से सजाया। इस बार चाइनीज माल का प्रयोग काफी कम हुआ। अधिकतर लोगों ने सरसों के तेल के दियों और मोमबत्तियों से ही प्रकाश किया। वहीं रात को माता लक्ष्मी की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की।
दीपावली पर बाजारों में उमड़ी भीड़
उचाना। इस बार फसल के सीजन में अच्छे मिले भाव का असर बाजारों में दीपावली के पर्व पर दिखाई दिया। दीपावली के पर्व पर बाजारों में अच्छी-खाशी भीड़ नजर आई। बाजारों में पोस्टरों, जूता विक्रेताओं, कपड़ा, बर्तन विक्रेताओं के साथ-साथ अन्य सजावटी सामान के स्टॉल बाजारों में लगाए गए। मिठाईयां विक्रेताओं ने भी स्टॉल लगाए। मिठाईयों की भी खूब बिक्री हुई। देशी घी की जलेबी की डिमांड इस बार खूब रही है। बाजारों में भीड़ अधिक होने से गुरुवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। रात को लोगों ने दीपावली के पर्व पर घरों, दुकानों में लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना की। घरों पर दीये लगा कर दीपावली के पर्व को मनाया गया। इस बार चाइनीज सामान की बिक्री में कमी दिखाई दी। लोगों ने मकानों पर दीपक जलाएं। चाइनीज लड़िया जिनके पास पहले की है वो ही लगाई गई। नई चाइनीज लड़िया की खरीद कम नजर आई। रात को घरों पर लगे दीपक अलग ही नजारा पेश कर रहे थे।
विज्ञापन
चेतना स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपावली का पर्व
पिल्लूखेड़ा। कस्बे के चेतना वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। जिनमें दीया सजाना, थालियां सजाना और रंगोली बनाना, कलश व मटकी सजाओ आदि शामिल रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य ओमबीर जागलान ने कार्यक्रम में कहा कि बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के द्वारा सबका मन मोह लिया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरित किए और विद्यालय की ओर से बच्चों को मिठाईयां बांटी गई।
कन्या गुरुकुल में हुई प्रतियोगिता और शपथ दिलाई : धर्मदेव
पिल्लूखेड़ा। माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल पिल्लूखेड़ा में दीपावली के पर्व पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुरुकुल के संस्थापक स्वामी धर्मदेव प्रधानाचार्या सविता रेढू, रीना आर्या, सुदेश आर्या की उपस्थिति में प्रात:काल हवन यज्ञ किया गया। स्वामी धर्मदेव ने छात्राओं को भारत देश के राष्ट्रीय पर्वों के बारे में जानकारी दी और शपथ दिलाई कि हम विदेशी सामान का प्रयोग नहीं करेंगे, केवल स्वदेशी वस्तुओं का ही प्रयोग करेंगे। छात्राओं ने रंगोली बनाई, अपनी-अपनी कक्षाओं को सजाया और सुंदर-सुंदर दीये जलाकर कन्या गुरुकुल को जगमग किया।
विजेताओं को किया सम्मानित
पिल्लूखेड़ा। दीपावली के राष्ट्रीय पर्व पर दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति बुढ़ाखेड़ा की और से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेें कई गांवों के दुग्ध उत्पादनकर्ताओं व उपभोक्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति बुढ़ाखेड़ा के सचिव वेदप्रकाश शर्मा व सरपंच सुरेश फौजी ने मुख्यतौर पर शिरकत की और कहा कि दुध हम सभी के लिए आवश्यक है।
एक दीया शहीदों के नाम पर जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा कस्बे के युवाओं ने दीपावली के दिन शहीद सौरभ गर्ग के स्मारक पर एक दीया शहीदों के नाम पर जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों की शहादत को नमन किया। नव निर्माण जागरूकता समिति सिवाहा के उपप्रधान राजू भनवाला ने कहा कि भारत देश के लाखों वीर जवान देश की सरहद की व हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा अपने प्राणों को न्यौछावर करने के लिए तैयार रहते हैं व देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में अपना जीवन अर्पित करते हैं।
दिवाली पर्व हुआ यज्ञ
जींद। वरिष्ठ नागरिक परिषद ने सामुदायिक केंद्र में दिवाली पर्व के अवसर पर सामूहिक यज्ञ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जयवंती श्योकंद ने की। जयवंती श्योकंद ने दिवाली पर्व के बारे में बताया और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।