फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जुलाना में जमकर बरसे बदरा, 44 एमएम बारिश

जुलाना में जमकर बरसे बदरा, 44 एमएम बारिश

Tue, 18 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
जुलाना में जमकर बरसे बदरा, 44 एमएम बारिश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जुलाना क्षेत्र में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। 44 एमएम जुलाना में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं यह बरसात किसानों के लिए वरदान साबित हुई। बरसात से धान, ईख, ज्वार, बाजार व कपास की फसल को फायदा होगा। सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान पर बादल मंडराने लगे। देखते ही देखते आसमान से पानी बरसने लगा। जुलाना में हुई बारिश ने पानी निकासी के प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी। जगह-जगह पानी जमा हो गया। जुलाना में कई दिनों से गर्मी से बुरा हाल था। रविवार सायं मौसम बदल गया और आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सोमबार सुबह जोरदार बारिश हुई। किसान विक्रम, अमित, दिलबाग, जसबीर, आनंद और जोगेंद्र का कहना है कि बारिश से हजारों रुपये का तेल तो बचा ही है साथ में ज्वार, बाजरा, ईख, कपास और धान की फसल के लिए वरदान साबित हुई है।


जुलाना में सोमबार सुबह 40 एमएम बारिश हुई। दोपहर बाद चार एमएम बारिश हुई। 44 एमएम बारिश से ज्वार, बाजरा, कपास, ईख और धान की फसल को फायदा होगा। धान की फसल जल्द ग्रोथ करेगी। -पुरुषोत्तम, एडीओ, कृषि विभाग जुलाना।
विज्ञापन

जुलाना में जमकर बरसे बदरा, 44 एमएम बारिश
गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed