फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   30 नवंबर को दिल्ली में देश भर के किसानों के चार जत्थे करेंगे प्रवेश : श्योकंद

30 नवंबर को दिल्ली में देश भर के किसानों के चार जत्थे करेंगे प्रवेश : श्योकंद

Sat, 24 Nov 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
30 नवंबर को दिल्ली में देश भर के किसानों के चार जत्थे करेंगे प्रवेश : श्योकंद
30 नवंबर को चारों तरफ से दिल्ली में प्रवेश करेंगे किसान : श्योकंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य महासचिव फूल सिंह श्योकंद और जिला प्रधान रोहताश नगूरां ने कहा कि 30 नवंबर को दिल्ली में किसानों की ऐतिहासिक रैली होगी। इसमें देशभर से लाखों किसान शामिल होंगे। श्योकंद ने कहा कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, जिसमें देशभर के किसानों के 200 से ज्यादा संगठन शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें सांझे कार्यक्रम के आधार पर किसानों को कर्ज मुक्त करना व फसलों का लागत से डेढ़ गुना भाव देकर सरकारी खरीद की गारंटी करना शामिल हैं। इसकी तैयारी के लिए अखिल भारतीय किसान सभा पूरे देश में जत्थे चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। 29 नवंबर को दिल्ली के चारों तरफ से पैदल जत्थे चलाकर दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। इसमें हजारों किसान पैदल चलकर आएंगे। यह चार जत्थे दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन के पास गुरुद्वारा से शुरू होंगे। इसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और हरियाणा के किसान हिस्सा लेंगे। दूसरा जत्था मंजनू के टीले के पास से, जिसमें पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के किसान शामिल होंगे। तीसरा जत्था आनंद विहार, इसमें झारखंड, उत्तरांचल, बिहार, यूपी के किसान तथा चौथा जत्था विज वासन गांव के पास से चलेगा जो सभी रामलीला मैदान पहुंचेंगे। 30 नवंबर को रामलीला मैदान से संसद तक मार्च शुरू किया जाएगा, जो संसद पर पहुंचकर किसान पंचायत द्वारा बनाए गए दो विधेयकों को स्थायी कानून बनाने की मांग करेंगे। इस दौरान फसलों के उचित समर्थन मूल्य की मांग के साथ किसानों की 60 वर्ष की आयु के बाद पांच हजार रुपये मासिक पेंशन की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed