{"_id":"5b5b62f74f1c1b6e118b5f29","slug":"201532715767-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से नरवाना में रोके लोडिंग वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से नरवाना में रोके लोडिंग वाहन
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्टरों ने नरवाना में रोके ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। 20 जुलाई से चल रही ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शुक्रवार को नरवाना शहर के ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए नरवाना से होकर गुजरने वाले लोड वाहनों को रोककर सरकार के खिलाफ रोष जताया। ट्रांसपोर्टर मालिकों ने लगभग तीन दर्जन ट्रक व अन्य लोडिंग वाहनों को कुछ देर नरवाना से आगे नहीं जाने दिया। ट्रक चालकों ने कहा कि उन्हें धक्के से रोका गया है। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी शिव नारायण शर्मा मौके पर पहुंचे और ट्रांसपोर्टरों को धक्केशाही न करने की अपील की। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे साबित हो जाता है कि सरकार ट्रांसपोर्ट के हित में कार्य करने के लिए राजी नहीं है। ट्रांसपोर्टर मालिक नंदलाल शर्मा, कुलदीप, पोलाराम ने कहा डिक उनकी लगातार एक हफ्ते से ट्रांसपोर्ट की हड़ताल चली हुई है लेकिन सरकार के किसी नुमाइदें ने उनकी सुध नहीं ली। उन्होंने सरकार से डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने और हर वर्ष थर्ड पार्टी बीमा की फीस बढ़ाने पर रोक लगाने की मांग की।