{"_id":"5b410abc4f1c1b9d288b527f","slug":"201530989244-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के लिए कॉलेजों में लगी तीसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के लिए कॉलेजों में लगी तीसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज और महिला कॉलेज में शनिवार को तीसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट लगाई गई है। दोनों कॉलेजों में आल इंडिया कैटेगरी की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट पहले की तुलना में काफी कम आई है। राजकीय महिला कॉलेज में बीए की ऑल इंडिया कोटे में 81 प्रतिशत तो राजकीय पीजी कॉलेज में 101.40 प्रतिशत रही। इस लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के तीन दिन तक प्रमाण पत्र जांचे जाएंगे। जींद के पीजी कालेज में 550 से ज्यादा और महिला कालेज में 300 से ज्यादा सीटें बची हुई हैं। 12 से 14 जुलाई को कट ऑफ लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। जो विद्यार्थी अपने मूल दस्तावेजों की जांच करवाएगा उसी को कॉलेज में दाखिला दिया जाएगा। कॉलेजों में दस जुलाई तक इन विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद 12 जुलाई को दस्तावेजों की जांच करवाने वाले विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट बनाकर फिर से दाखिला प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। प्रोविजनल लिस्ट में विद्यार्थियों की संख्या सीटों से ज्यादा दर्शाई गई है क्योंकि कुछ विद्यार्थी दूसरे कालेजों में दाखिला ले चुके होंगे ताकि उनके स्थान पर अन्य विद्यार्थियों को दाखिला मिल सके। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों में प्रथम मेरिट लिस्ट में जो विद्यार्थी किसी कारणवश दाखिला लेने से वंचित रह गए थे। उनको भी दोबारा मौका दिया है।
महिला कॉलेज में इस प्रकार रही मेरिट लिस्ट
संकाय आल इंडिया सामान्य एससी/एसटी बीसीए बीसीबी पीएच
बीए 81 75 66.8 68.8 65 --
बीए ज्योग्राफी ऑनर्स 78 62.8 62 69.6 50 --
बीए अंग्रेजी ऑनर्स 64.6 61.6 71.8 60.8 --
बीकॉम 60.4 55.4 56.6 52.6 57.8 66
बीकॉम ऑनर्स 80 74.8 73.4 61.8 60.8 66
बीएससी मेडिकल 87.2 83.6 68.2 73.2 -- --
बीएसीसी नॉन मेडिकल 86.2 83 60.8 74.6 61.4 --
बीएससी कंप्यूटर साइंस 79.2 55.4 -- --- -- --
बीसीए 63.8 55.4 60.8 50.6 -- 68
विद्यार्थियों को नहीं होगी परेशानी
दाखिला प्रक्रिया में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए कालेज में चल रहे दाखिला अभियान के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। कॉलेज के सभी संकायों में दाखिले के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अगर अब निर्धारित सीटों पर दाखिला लेने में बच्चों की संख्या कम रही तो उच्चतर शिक्षा विभाग से रिक्त सीटों के बारे में विचार किया जाएगा।
-राजेश्वरी कौशिक, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज।