{"_id":"5b3d1d924f1c1b90288b4a45","slug":"201530731922-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेल का हिस्सा होंगे नरवाना के मनजीत चहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियाई खेल का हिस्सा होंगे नरवाना के मनजीत चहल
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। उझाना गांव निवासी किसान रणधीर सिंह चहल का बेटा मनजीत चहल अगस्त में इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे। एशियाई खेलों में भारत के 524 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसकी घोषणा मंगलवार को भारतीय ओलंपिक संघ ने की। मनजीत चहल ने 26 से 29 जून तक गोहाटी में आयोजित खेलों में हरियाणा की ओर से खेलते हुए 800 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक जीता था। इसके बलबूते पर उन्हें एशियाई खेलों में खेलने का मौका मिला है। मंगलवार को मनजीत के चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। रणधीर चहल ने बताया कि उनका बेटा जकार्ता में 800 और 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में भाग लेगा। रणधीर अपने गांव उझाना में खेती बाड़ी का काम करते हैं। एशियाई खेल 18 अगस्त से दो सितंबर तक चलेंगे। कर्नाटक के उटी में आयोजित कैंप में भाग लेने के लिए मनजीत रवाना हो गए हैं जहां करीब एक माह अभ्यास कैंप में भाग लेंगे।