{"_id":"5aef535d4f1c1b76098b86e1","slug":"201525633885-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर सिविल इंजीनियर की परीक्षा में पूछे गए सवाल पर भडक़े ब्राह्मण समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर सिविल इंजीनियर की परीक्षा में पूछे गए सवाल पर भडक़े ब्राह्मण समाज के लोग
Updated Mon, 07 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर सिविल इंजीनियर की परीक्षा में पूछे गए सवाल पर भड़के ब्राह्मण समाज के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा जूनियर सिविल इंजीनियर की परीक्षा में पूछे गए सवाल के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग सरकार के विरोध में उतर आए हैं। ब्राह्मण समाज ने एचएसएससी चेयरमैन भारत भूषण भारती को तुरंत बर्खास्त करने की मांग करते हुए सरकार को जिम्मेदारी तय करने की बात कही। इसके अलावा ब्राह्मण समाज के लोगों ने बयान जारी करके इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। जींद में एचएसएससी चेयरमैन भारत भूषण भारती का पुतला फूंका गया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार जातीय भावनाएं भड़काने पर तुली हुई है। परीक्षा में सवाल पूछा गया कि हरियाणा में अपशकुन माना जाता है, जिसमें ऑप्शन में एक ब्राह्मण कन्या व काले ब्राह्मण को दिखाना सरकार की सोची-समझी साजिश है। कौशिक ने कहा कि जो सरकार के नुमाइंदे व कर्मचारी ब्राह्मण समाज के हित में नहीं खड़े हैं, समाज उनका भी विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस पद पर किसी जिम्मेदार व्यक्ति को बैठाए। सरकार कहती है कि वह हर जाति के हक की बात करती है तो सरकार हमारे समर्थन में आए और इसका स्पष्टीकरण दे। उन्होंने 36 बिरादरी के लोगों को इसका विरोध करने और इस आंदोलन में साथ देने की बात कही। इससे पहले ब्राह्मण समाज के लोग यहां नेहरू पार्क से एक जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे और यहां पुतला दहन किया। इस मौके पर भगवान परशुराम सेवा धान के आशुतोष शर्मा, राकेश शर्मा, अमरजीत कौशिक, गंगेश शर्मा, हरिओम, राजेंद्र प्रसाद, युवा ब्राह्मण समाज से विनोद अत्री, संजय भारद्वाज, अनूप मुदगिल, विशाल गौतम, हरेंद्र शर्मा, अमन, अशोक कुमार भी मौजूद रहे।