फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   संस्कार प्रवाह करने की मुहिम में जुटे डीजिटल बाबा

संस्कार प्रवाह करने की मुहिम में जुटे डीजिटल बाबा

Sat, 15 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
संस्कार प्रवाह करने की मुहिम में जुटे डीजिटल बाबा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
हाथ में आईफोन का एडवांस वर्जन, सामने टेबल पर शानदार लैपटॉप देखकर लोग किसी के प्रति अलग-अलग धारणाएं बना सकते हैं। वहीं एक बाबा ऐसे भी हैं, जो इनका प्रयोग समाज में भारतीय मूल्यों का प्रवाह कर रहे हैं। इस डिजिटल बाबा के सोशल मीडिया पर लाखों समर्थक हैं और जींद में बाबा अपने फेसबुक फ्रेंड और शहर के जानेमाने दंत चिकित्सक डॉ. विवेक सिंगला से मिलने पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के स्वामी रामशंकर उर्फ डिजिटल बाबा ने युवाओं में भारतीय संस्कृति और संस्कार भरने के लिए सोशल मीडिया को अपनाया है। 30 वर्षीय स्वामी रामशंकर चार साल में देश के 13 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पहचान डिजिटल बाबा के रूप में बनाई है। भले ही हावभाव और आचार-व्यवहार से साधु लगते हैं, लेकिन किसी को अपने पैरों को हाथ नहीं लगाने देते। जींद पहुंचे स्वामी राम शंकर ने बताया कि उन्होंने दस साल पहले संयास लिया था। उन्होंने कहा कि आज गरीब व अमीर दुखी है। ऐसे में संन्यासी जीवन ही सुख प्राप्त करने का मार्ग है।
विज्ञापन


ऑनलाइन ही करते हैं बात
डिजिटल बाबा राम शंकर लोगों विशेषकर युवाओं से इंटरनेट के माध्यम से ही संपर्क में आते हैं। जिन लोगों के विचार उनके साथ मिलते हैं, इसके बाद वे उनसे मुलाकात भी करते हैं। डिजिटल बाबा के अनुसार, अपने संस्कारों के बल पर ही भारत कभी विश्व गुरु रहा। इसके बल पर ही फिर से भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। स्वामी राम शंकर के अनुसार उनका मुख्य लक्ष्य युवाओं में भारतीय संस्कारों को दोबारा लाना है। इसके लिए वे कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्था के गेट पर पहुंच कर युवाओं से सीधा संवाद भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं में संस्कार प्रवाह करने की मुहिम में जुटे डिजिटल बाबा
सोशल मीडिया के माध्यम से जगा रहे भारतीय संस्कृति का बढ़ाने की अलख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed