{"_id":"67339ed33306f6ee8c09d988","slug":"200483-students-took-the-road-safety-quiz-exam-jind-news-c-199-1-sroh1009-125621-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 200483 विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 200483 विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा
Wed, 13 Nov 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी16: हिंदू कन्या कॉलेज में सडक़ सुरक्षा प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। पुल
जींद। विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए मंगलवार को जिले के निजी व सरकारी स्कूल-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें जिलेभर से 200483 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
डीएसपी मुख्यालय जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन करवाया गया। इसमें 660 सरकारी, 368 निजी स्कूल और 17 कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देना था, ताकि वह खुद भी सुरक्षित रहें और समाज को भी सुरक्षित रख सकें। यह प्रश्नोत्तरी स्कूल स्तर पर होने के बाद खंड, जिला व राज्य स्तर पर भी करवाई जाएगी।
यातायात थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि जिले के सभी विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी देने व सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए परीक्षा का आयोजन करवाया गया, ताकि इस प्रतियोगिता से बच्चे यातायात के नियमों के बारे में जागरूक होने के साथ दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने थाना क्षेत्र के तहत स्कूल व कॉलेजों में परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते हुए विद्यार्थी को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।