फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   200 acres of stubble caught fire near Ahirka, brought under control

Jind News: अहिरका के पास 200 एकड़ पराली में लगी आग, काबू पाया

Sat, 19 Apr 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 19 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
200 acres of stubble caught fire near Ahirka, brought under control
18जेएनडी25-अहिरका के पास पराली में लगी आग बुझाते दमकल कर्मचारी। संवाद
जींद। शहर से सटे गांव अहीरका में लगभग 200 एकड़ की पराली में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। अहीरका निवासी चांद राम ने बताया कि उन्होंने अपनी डेयरी फार्म पर 200 एकड़ की पराली एकत्रित की हुई थी। सुबह के समय उसमें संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही काफी लोग एकत्रित हो गए और पानी डालने लगे। साथ ही दमकल विभाग और डायल-112 की टीम को सूचना दी गई। दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। एक के बाद एक आठ गाड़ियां पहुंची और उन्होंने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। चांद राम का कहना था कि उसको 12 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed