फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   20 years imprisonment for raping a minor

Jind News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास

Sat, 07 Oct 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for raping a minor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। एडिशनल सेशन जज चंद्रहास की अदालत ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में जुलाना निवासी सुमित को दोषी करार देते हुए उसे 20 साल का कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को दो साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।


जुलाना थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 20 दिसंबर 2021 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी नाबालिग लड़की को सुमित निवासी जुलाना घर से बहला फुसलाकर ले गया। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान लड़की के मिलने पर उसने अदालत में अपने बयान में आरोपी सुमित निवासी जुलाना पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाया था। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने सुमित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी थी। पुलिस ने आरोपी सुमित को 27 अक्तूबर 2021 को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था। साथ ही ठोस साक्ष्यों के साथ चालान पेश किया। उसी समय से मामला अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एडिशनल सेशन जज चंद्रहास की अदालत ने आरोपी सुमित निवासी जुलाना को दोषी करार देते हुए 20 साल का कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को दो साल अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed