फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   20 tractor-trolleys will go to the movement with ration, people of Kandela Khap, lawyers also got support

20 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में राशन लेकर आंदोलन में जाएंगे कंडेला खाप के लोग, वकीलों का भी मिला साथ

Fri, 04 Dec 2020 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
20 tractor-trolleys will go to the movement with ration, people of Kandela Khap, lawyers also got support
कंडेला में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के स्थल पर दिल्ली कूच की तैयारियो - फोटो : Jind
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में जिले के लोगों में जोश पाया जा रहा है। पांच दिन से लोग अपने-अपने स्तर पर किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। शुक्रवार को भी विभिन्न गांवों से सैकड़ों लोग दिल्ली रवाना हुए। वहीं कंडेला खाप से शनिवार को 20 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिला बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि किसानों का साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन

कंडेला खाप के प्रधान एवं खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कहा कि गांव में चल रहे धरने पर दिल्ली कूच की रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि काफी लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं। शनिवार को 20 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर लोग दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्होंने तैयारियों को लेकर कंडेला गांव में चल रहे धरनास्थल पर खाप के लोगों की बैठक हुई। कंडेला ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पर्याप्त मात्रा में राशन साथ ले लें, सरकार की नीयत से साफ हो चुका है कि यह संघर्ष लंबा चलेगा। कंडेला खाप के अजमेर दालमवाला, कुलदीप शाहपुर, रणधीर कंडेला, रामनिवास शाहपुर, रामदिया खोखरी, हजूरा सिंह कंडेला, भीरा दालमवाला ने राशन इकट्ठा करने के लिए कई गांवों का दौरा किया और दिल्ली कूच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन ने किसान आंदोलन को दिया समर्थन
जींद। जिला बार एसोसिएशन की बैठक प्रधान राजेश गोयत की अध्यक्षता में हुई। गोयत ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन किसान आंदोलन को समर्थन करती है और सरकार से मांग करती है कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगर के किसान आज भरेंगे हुंकार
कृषि कानून को रद्द करवाने की मांग को लेकर किसान 26 नवंबर से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन को लेकर बांगर के किसान पांच दिसंबर को हुंकार भरेंगे। सर्व जातीय दाडन खाप चबूतरा पालवां पर किसान सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में क्षेत्र से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांवोें के दौरे किए जा रहे हैं। सम्मेलन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी जनसंपर्क अभियान के दौरान संपर्क किया जा रहा है।
खाप के महासचिव आजाद पालवां ने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर किसान कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर डटे हुए हैं। पांच दिसंबर को बांगर क्षेत्र के किसानों का सम्मेलन बुलाया गया है। इसमें सभी खापों, तपा व संगठनों के पदाधिकारी के अलावा गांवों से किसान पहुंचेंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच टेकराम छात्तर, कृष्ण मोर, ओम प्रकाश शर्मा घसो कलां, बीरा घोघड़ियां, पप्पू खटकड़ खेड़, रघुबीर, कर्मा, राजबीर, फूल सिंह, रामदिया, जयबीर, सूरजमल, उदयचंद, जयपाल, रणधीर, जंगीर पालवां और बलबीर खेड़ी मंसानिया मौजूद रहे।

सरकार का पुतला फूंककर जताया रोष
उचान की पुरानी मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय के पास सरकार का पुतला फूंका गया। यहां पर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र घोघडिय़ां की अगुवाई में किसान व आढ़ती पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वीरेंद्र घोघडिय़ां ने कहा कि सरकार में शामिल लोग चुनाव के समय तो किसान हित की बातें करते हैं, लेकिन एक बार भी कोई बयान किसानों के पक्ष में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जो किसान दिल्ली बॉर्डर पर नहीं जा सकते, वह अपने गांव में हर रोज सरकार का पुतले फूंके। इस मौके पर चांदी राम करसिंधु, एडवोकेट मनोज श्योकंद, मंडी प्रधान सत्यनारायण मखंड, चांदी, विक्की, मोनू, संदीप, रामनिवास, रमेश, सतबीर कश्यम, संदीप मंगलपुर, सोमीन, विशाल छापड़ा, राकेश खटकड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed