फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   20 Pumps Dry in District, 80 Have Only a Three-Day Stock... People Spotted Carrying Petrol in Drums

Jind News: जिले में 20 पंप खाली, 80 में तीन दिन का स्टॉक...ड्रम में पेट्रोल ले जाते दिखे लोग

Thu, 26 Mar 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
20 Pumps Dry in District, 80 Have Only a Three-Day Stock... People Spotted Carrying Petrol in Drums
26जेएनडी23: रोहतक रोड पर एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाते उपभोक्ता। संवाद
जींद। पंप से वीरवार को लोग ड्रम व बोतल में पेट्रोल ले जाते दिखाई दिए। जिले में 20 पंप में पेट्रोल नहीं बचा है। वहीं 80 पंप में तीन दिन का स्टॉक है। रोहतक रोड स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार देखने को मिली। पेट्रोल समाप्त होने के भय के कारण लोग परेशान हैं और कुछ स्टॉक करने में लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में 118 पंप इंडियन ऑयल कारपोरेशन के हैं। इसके अलावा लगभग 30 पंप भारत पेट्रोलियम के हैं और 50 हिंदुस्तान पेट्रोलियम के हैं। भारत व हिंदुस्तान के पंपों ने अपना स्टॉक समय से पहले पूरा उठा लिया। इसके कारण इनके पास पेट्रोल की कमी हुई है। यही स्थिति डीजल की है।
विज्ञापन

पंप पर पेट्रोल ड्रम में भरवाना नियम के खिलाफ है। एक तरफ प्रशासन का दावा है कि पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। वहीं खाड़ी देशों में युद्ध के चलते लोग पेट्रोल व डीजल को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप एसोसिएशन जिला प्रधान राकेश बंसल ने बताया कि जिले में पेट्रोल को लेकर इंडियन ऑयल कारपोरेशन में कोई दिक्कत नहीं है। इसके अलावा एचपी और भारत पेट्रोलियम में थोड़ी बहुत परेशानी आई है। यह आगामी एक से दो दिन में सामान्य हो जाएगी।
जिले में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी पंपों पर तेल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी की जा रही है। किसी प्रकार अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद।

26जेएनडी23: रोहतक रोड पर एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाते उपभोक्ता। संवाद

26जेएनडी23: रोहतक रोड पर एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाते उपभोक्ता। संवाद

26जेएनडी23: रोहतक रोड पर एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाते उपभोक्ता। संवाद

26जेएनडी23: रोहतक रोड पर एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाते उपभोक्ता। संवाद

26जेएनडी23: रोहतक रोड पर एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाते उपभोक्ता। संवाद

26जेएनडी23: रोहतक रोड पर एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाते उपभोक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article